प्रदेश

गौ-सेवक की अनुठी पहल, गौ माता की दो माह तक सेवा फिर किया अंतिम संस्कार

दीपक शर्मा

पन्ना ३० दिसंबर ;अभी तक; पन्ना नगर के गौ सेवक संतोष चाणक्य रैकवार के द्वारा सराहनीय पहल की गई है। उनके द्वारा एक बीमार गौ माता को लगातार दो माह तक सेवा की गई तथा उसके बावजूद गौ माता ठीक नही हुई तथा उनकी मौत हो गई। जिसका गौ सेवक चाणक्य उर्फ संतोष रैकवार द्वारा विधि विधान द्वारा अतिंम संस्कार किया गया।

ज्ञात हो कि संतोष रैकवार लगातार बीमार असहाये गौ माताओ की सेवा एवं उपचार करते है, किसी के द्वारा भी सूचना देने पर वह तत्काल संबंधित स्थान पर पंहुचकर गौ माता की सेवा मे लग जाते है। इसी प्रकार नगर में विचरण करने वाली एक काले रंग की गाय के पैर में अज्ञात कारण से गहरी चोट लग गई थी दर्द से तड़पती गौ माता को देखकर गौ सेवक संतोष चाणक रैकवार के द्वारा उसका उपचार शुरू किया। घाव काफी गहरा होने की वजह से वह ठीक होने का नाम नहीं ले रहा था 2 महीने तक चले उपचार के बाद गाय की मृत्यु हो गई। जिसके बाद उन्होने उसका अतिंम संस्कार किया, उनके उक्त सेवा भाव की लोग सराहना कर रहे है।

Related Articles

Back to top button