प्रदेश

भाजपा अध्यक्ष का जगह-जगह होगा स्वागत

दीपक शर्मा

पन्ना ४ मार्च ;अभी तक; बृजेंद्र मिश्रा डब्बू को भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर जिले के कार्यकर्ताओ द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जायेगा। अध्यक्ष बनने के बाद वह भोपाल प्रदेश अध्यक्ष से मिलने गये थे तथा वापिस जिले मे आ रहे है। इस लिए उनके प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया जायेगा।

पन्ना जिले के सिमरिया, अमानगंज, द्वारी, तारा, होने के बाद पन्ना नगर मे जगह जगह स्वागत किया जायेगा। रैली के रूप मे नगर का भ्रमण करेगें।

Related Articles

Back to top button