प्रदेश

इनरव्हील क्लब ने आयोजित की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर १८ अगस्त ;अभी तक;  इनरव्हील क्लब 304 मंदसौर ने राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। क्लब की ओर से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रखी गई उसमें छोटे बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। जो बच्चे भारत माता, सैनिक, रानी लक्ष्मीबाई बनकर आए आज वो बहुत उत्साह रहै। क्लब ने सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया।
साथ ही इनरव्हील क्लब मंदसौर ने आर्थिक स्वावलंबन के उद्देश्य से जिन महिलाओं को रोजगार उन्मुख किया और आज वो अपने रोजगार का सफल संचालन कर रही है, भारत में महिला सशक्तिकरण का भाग है।  इन सभी महिलाओं जिनमें वर्षा, सीमा बसेर, रजनी मसानी का सम्मान किया गया।

                                      इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष शशि मारू, पूर्व अध्यक्ष लीला सोनी, सहसचिव हेमा हिंगड़, क्लब सदस्य पार्वती तथा सचिव शर्मिला बसेर आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button