प्रदेश

मंदसौर-नीमच जिले की सभी विस सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें- श्री कियावत

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १५ नवंबर ;अभी तक;  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत ने मंदसौर एवं नीमच जिले के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि वे दिनांक 17 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करे तथा प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिये अपना योगदान दे।
                        श्री कियावत ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने पिछले साढ़े नो वर्ष में तथा प्रदेश की भाजपा सरकारों ने 18 वर्षों में प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिये जरूरी है कि पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बने।
                           श्री कियावत ने कहा कि मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से श्री जगदीश देवडा, सुवासरा विधानसभा क्षेत्र से श्री हरदीपसिंह डंग, मंदसौर विधानसभा से श्री यशपालसिंह सिसौदिया, गरोठ विधानसभा क्षेत्र से श्री चंदरसिंह सिसौदिया, जावद विधानसभा क्षेत्र से श्री ओमप्रकाश सकलेचा, नीमच विधानसभा क्षेत्र से श्री दिलीपसिंह परिहार, मनासा विधानसभा क्षेत्र से श्री माधव (अनिरूद्ध) मारू को चुनाव में विजयश्री दिलाने हेतु बढ़चढ़कर मतदान करें।

 

Related Articles

Back to top button