प्रदेश

परिहार स्टोन क्रेशर बरोली की दो पत्थर खदानो की स्वीकृती निरस्त, खनिज विभाग ने की कार्यवाही

दीपक शर्मा

पन्ना २ मार्च ;अभी तक; अजयगढ तहसील अन्तर्गत ग्राम बरोली मे मेसर्स परिहार स्टोन क्रेशर पट्टेदार अवधेश प्रताप सिंह द्वारा विगत 22 जुलाई 2016 से पत्थर क्रेशर चलाया जा रहा था। जिसके माध्यम से गिट्टी का निर्माण होता है। उनके द्वारा दो पत्थर खदाने खसरा नम्बर 394 मे ले रखी थी। उसके संबंध मे नियमानुसार कार्य करने के लिए खनिज विभाग द्वारा शर्ते निर्धारित की गई थी। लेकिन संबंधित पट्टेदार द्वारा शर्ता का उल्लघंन लगातार किया जा रहा था। जिसको लेकर खनिज विभाग द्वारा दोनो पत्थर खदानो की स्वीकृति निरस्त कर दी गई है।

उक्त स्वीकृति निरस्त करने की कार्यवाही राजकुमार गुप्ता सहायक खनिज अधिकारी द्वारा खनिज अधिकारी के निर्देश पर की गई है। इस संबंध में बताया गया है कि संबंधित स्थान पर खनन करने के बाद वृक्षा रोपण नही किया गया है। सूचना बोर्ड नही लगाया गया है। माईनिंग वर्किंग प्लान के तहत कार्य नही किया जा रहा है। जिसको लेकर खनिज विभाग ने संबंधित को 26 सितम्बर 2023 को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन संबंधित द्वारा दिये गये नोटिस का कोई जवाब भी नही दिया गया और उसके बावजूद लगतार अवैध रूप से पत्थर उत्खनित कर गिट्टी का निर्माण किया जा रहा था। जिसको लेकर खनिज विभाग द्वारा यह कार्यवाही की गई है। गौर तलब है कि उक्त स्टोन क्रेशर संचालक द्वारा लगातार मनमाने ढंग से विगत कई वर्षो से कार्य किया जा रहा है।

स्थानीय लोगो ने बताया कि व्याप्क स्तर पर ब्लास्टिंग की जा रही थी। जिससे क्षेत्र मे भारी रूप मे डस्ट एवं धुंआ के चलते लोगो के स्वास्थ पर भी प्रभाव पड रहा था। इस संबंध मे अनेको बार स्थानीय लोगो ने भी शिकायते की थी। लेकिन उसके बावजूद भी कार्यवाही नही की जा रही थी। यह भी बताया जाता है कि पन्ना जिले से गिट्टी सप्लाई की जा रही है। जबकी पिटपास छतरपुर जिले के जारी किये जाते है। आंगे देखना है विभाग द्वारा क्या कार्यवाही जारी रखी जाती है।

Related Articles

Back to top button