प्रदेश

हूमड समाज समिति द्वारा समाजजनों के लिए सम्मान समारोह

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २९ अक्टूबर ;अभी तक;  हूमड़ समाज समिति, बंडीजी का बाग द्वारा दिनांक 28.10.23, शरद पूर्णिमा के दिन समाजजनों के लिए सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में मंदिरजी के कार्यों में अपनी अनवरत एवं निःस्वार्थ सेवाएं देने वालो एवं पार्श्वमणी रिसोर्ट में ए. सी. भेंट करने वालों का सम्मान किया गया ।
                                      साथ ही हूमड़ समाज के अध्यक्ष श्री दीपकजी भूता द्वारा समाजजनों के सभी सदस्यों को रोजाना मंदिर दर्शन आने हेतु प्रोत्साहन के लिये 1 जनवरी 23 से 30 जून 23 तक की अवधि हेतु सबसे अधिक दर्शनार्थियो के लिये पुरस्कार की घोषणा की गई थी, तद्नुसार *प्रथम तीन दर्शनार्थियों को रजत पुरस्कार एवं 12 दर्शनार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया* ।
                                            कार्यक्रम में काफी समाजजन उपस्थित थे । उपस्थित समाज जनों को अध्यक्ष श्री दीपकजी भूता, परम सरंक्षक पं. श्री विजय कुमारजी गाँधी, सरंक्षक श्री विनोदजी गाँधी ने संबोधित कर हूमड़ समाज की प्रशंसा की गई, *मंगलाचरण श्रीमती प्रज्ञा दोशी एवं श्रीमती मीना गोदावत द्वारा किया गया* । कार्यक्रम का संचालन श्री राकेश दोशी द्वारा किया गया एवं आभार श्री महावीर जैन कोटड़िया द्वारा माना गया ।
                                              कार्यक्रम के पश्चात प्रभावना के लाभार्थी श्री दीपकजी भूता परिवार द्वारा  सभी को केसर युक्त दुग्ध का सेवन करवाया गया ।

Related Articles

Back to top button