प्रदेश

कर्नाटक जीत पर सिंगरौली कांग्रेसियो में जश्न, निकाली रैली, फोड़े पटाखे, बांटी मिठाईयां 

एस पी वर्मा
 सिंगरौली १३ मई ;अभी तक;   कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव का आज शनिवार को परिणाम आया है। जो काफी चौकाने वाला है। कर्नाटक में कांग्रेश 136 सीट जीतकर भाजपा के लिए मुसीबत ला दी है। ऐतिहासिक जीत पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी और पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष राम शिरोमणि शहवाल की अगुवाई में  सिंगरौली के कांग्रेसियों ने रैली निकालते हुए जमकर जश्र मनाया है।
                                 इधर बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव की गिनती शुरू हुई तो जो रुझान आ रहे थे वह काफी चौकाने वाले थे। कांग्रेस शुरू से ही बढ़त बनाए रखी थी। वोंटो की आखिरी गिनती तक कांगे्रस की बढ़त बरकरार रही। कर्नाटक में कांग्रेस 136 सीटें जीतकर यह दिखा दिया कि अभी भी कांग्रेस पर जनता का भरोसा कायम है। जहां बीजेपी 65 सीटों में ही सीमट कर रह गई।
                                 कर्नाटक विधानसभा चुनाव की ऐतिहासिक जीत पर सिंगरौली के कांग्रेसियों ने विशाल रैली निकलते हुए अम्बेडकर चौक बैढऩ में जश्र मनाया है। इस दौरान  रामअशोक शर्मा, अमित द्विवेदी  , राम शिरोमणि शाहवाल,जागबली वैश्य,रेनु शाह, मधु शर्मा, कृष्णा सिंह परिहार ,ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, सूर्या द्विवेदी, जुल्फिकार मोहम्मद,सुदामा कुशवाहा, सुदामा साकेत, अनिल वर्मा,  रामगोपाल पाल,अनिल वैश्य , रवि कांत सोनी, रामदयाल शाह ,देवपति वैश्य ,अखिलेश पांडे ,प्रहलाद साह,दयानिधि दुबे, सुषमा वर्मा, राघवेंद्र श्रीवास्तव, मधु शाह ,रामब्रिज कुशवाहा, ललित सिंह, रामकुमार साह ,अशोक शाह , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मकसूद रजा,मुजम्मिल हुसैद हसन ,गंगा प्रसाद साह, अवनीश दुबे, अखिलेश साह, विद्यापति शाह, प्रभांशु दुबे, संतोष साह, मनोज शाह ,रामकृपाल कहार ,राधिका शाह ,लल्लन पनिका, पंकज सिंह ,विनीत सिंह, प्रकाश शाह , लखन लाल शाह ,राणा प्रताप सिंह, श्रवण दुबे, बालकराम वैश्य,  कृष्णा प्रसाद साह, सुभाष शाह, अजमल खान, रामकैलाश शाह ,ब्रजेश उपाध्याय चिकित्सा प्रकोष्ठ से डा  प्रदीप वैश्य सहित भारी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button