प्रदेश

यातायात पुलिस द्वारा केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओ को सड़क सुरक्षा के नियमो से कराया अवगत

दीपक शर्मा

पन्ना २७ अप्रैल ;अभी तक; विद्यार्थी जीवन मे सीखे गये नियम तथा शिक्षा विद्यार्थी जीवन भर याद रखते है। उक्ताश्य के विचार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने केन्द्रीय विद्यालय मे आयोजित सडक सुरक्षा सप्ताह के आयोजन के दौरान उपस्थित विद्यार्थीयो को संबोंधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होने कहा कि जो सडक सुरक्षा से संबंधित यातायात नियमो का पालन अभी से करने लगेगें तो उक्त नियम हमे जीवन भर याद रहेगें और उक्त यातायात नियमो से हमेशा हम सुरक्षित रहेगें।

                               यातायात पुलिस के द्वारा केन्द्रीय विद्यालय पन्ना में रोड सेफ्टी के संबंध मे भाषण प्रतियोगिता तथा नुक्कड नाटक के माध्यम से भी छात्र-छात्राओ व शिक्षकगणो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया एंव पुरूस्कार वितरण किये गये। वितरण किये गये। इस दौरान केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य विद्याचरण चौरसिया भी उपस्थित रहे। यातायात पुलिस द्वारा जिले में संचालित अवैध आटो रिक्शा व नाबालिगो द्वारा वाहन चलाने वाले चलाको के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई। जिले में वाहन चैकिंग के दौरान वाहन चालको को दो पहिया वाहन में हेलमेट लगाने, दो पहिया वाहन मे तीन सावरी न बैठाने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट धारण करने, शराब के नशे में वाहन न चलाने, तेजगति से वाहन न चलाने तथा यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया गया है। यातायात नियमो का पालन कर वाहन चलाने वाली महिलाओ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा सम्मानित किया गया। सम्पूर्ण कार्यावाही के दौरान थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अमरदास कनारे, सूबेदार संजय सिंह जादौन, सउनि. आमोद तिवारी, मोहम्मद सखी हाशमी, प्र.आर. सुनील पाण्डेय, कमलेश सिह, उस्मान खाँन, इस्माइल खाँन आर. सुम्मेर सिह, पवन तिवारी, रविकण राजपूत, चालक आर. सतेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button