पेंशनर महासंघ की रामटेकरी नगर इकाई का पुनर्गठन हुआ, अध्यक्ष अशोक कुमार पवार एवं सचिव गोविंद पारीक मनोनीत हुए

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २३ नवंबर ;अभी तक;  सेवानिवृत्त एवं पेंशनर नागरिक महासंघ मन्दसौर नगर की रामटेकरी ईकाई का दीपावली मिलन समारोह आयोजित जिसमें नगर अध्यक्ष अशोक रामावत एवं नगर सचिव चन्द्रकान्त शर्मा की उपस्थिति में रामटेकरी ईकाई का त्रैवार्षिक पुनर्गठन किया गया।
                                            सर्वानुमति से नवीन ईकाई में अध्यक्ष श्री अशोककुमार पंवार, उपाध्यक्षगण ब्रजेशसिंह जादोन, लेखराजसिंह सिसोदिया, दिलीपकुमार मुजावदिया, सचिव गोविन्द पारिख, सहसचिव दिलीप पारिख, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा, संगठन सचिव ओमप्रकाश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम पोरवाल, वासुदेव त्रिवेदी, रमेशचन्द्र त्रिपाठी, गोपाल कुमावत, चन्द्रकला शर्मा तथा संरक्षक मोहनलाल कुमावत, गौतमलाल हड़पावत, रामप्रसाद शर्मा व योगेश व्यास मनोनीत किये गये। निर्वाचित बन्धुओं का स्वागत नगर अध्यक्ष व नगर सचिव द्वारा पुष्पमाला पहनाकर किया गया । उक्त जानकारी इकाई सचिव श्री गोविन्द पारिख द्वारा दी गई।