कराटे और लाठी की कला सीखने वाली छात्राओं को मिला ट्रैक सूट

मोहम्मद सईद
शहडोल 14 दिसंबर अभी तक। मौजूदा समय में छात्राओं को आत्मरक्षा की कला सीखना नितांत आवश्यक है। कराटे जैसी कला सीख कर दक्ष होने से छात्राओं में आत्मरक्षा की भावना विकसित होगी। उक्त उद्गार शिवानी पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज शहडोल के सभागार में संस्था के संचालक डॉक्टर डी के द्विवेदी ने व्यक्त किए। श्री द्विवेदी मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा छात्राओं के लिए दो माह तक संचालित आत्मरक्षा कराटे और लाठी प्रशिक्षण शिविर के समापन के मौके पर सभी प्रशिक्षणर्थियों को निःशुल्क ट्रैक सूट वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि विशेष कर छात्र जीवन में जूडो कराटे सीखने से एक अलग तरह का उत्साह पैदा होता है। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के द्वारा शुरू किया गया यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है।
                                 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल घनश्याम जायसवाल ने अपने संबोधन में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की और भविष्य में भी लगातार ऐसे प्रशिक्षण जारी रहे जिसके लिए सभी संभव प्रयास व मदद की जाएगी, इसका भी आश्वासन दिया।
                           कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सहायक आयुक्त जनजातिया कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्राओं से इसी प्रकार के और भी अच्छे प्रशिक्षण प्राप्त करने एवं कभी भी राह चलते किसी मनचले के द्वारा आपतिजनक हरकत करने पर लाठी कराटे करतब के द्वारा आत्मरक्षा करने की सलाह दी।कार्यक्रम को शाद अहमद हेल्थ एडवाइजर राष्ट्रीय ट्रेनर हेल्थ केयर, सुशील पांडे संभागीय डायरेक्टर मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड और प्रमोद विश्वकर्मा संभागीय आत्मरक्षा प्रमुख राष्ट्रीय कोच, प्रशिक्षकों गोल्डी पाल अंकुश गुप्ता व निर्मल सिंह ने भी संबोधित किया।
                               कार्यक्रम के अंत में नर्सिंग विभाग प्रमुख श्रीमती मंगला श्रीवास ने सभी अतिथियों एवं मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में संस्था प्रबंधक रजनीश।त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी व नर्सिंग विभाग के प्राध्यापक सुनील प्रजापति, सुमन विश्वकर्मा, उजमा कुरैशी, रामेश्वर प्रजापति, प्रीति विश्वकर्मा, यासमीन बी, दीपांजलि पटेल, रमा सिंह परस्ते, पूजा कुशवाहा, ज्योति पांडे, नीतू जायसवाल एवं नर्सिंग विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।