प्रदेश

हेरिटेज ट्रेन 13.05 बजे कालाकुंड स्‍टेशन पहुँचेगी

महावीर अग्रवाल
 मंदसौर २५ अगस्त ;अभी तक;  26 अगस्‍त, 2023 से प्रति शनिवार एवं रविवार को हेरिटेज ट्रेन का शुरूआत की जा रही है जिसके कालाकुंड स्‍टेशन पर आगमन समय में परिवर्तन किया गया है। इससे पर्यटकों को कालाकुंड स्‍टेशन पर अधिक समय उपलब्‍ध हो सकेगा।
                             ट्रेन संख्‍या 52965 पातालपानी कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 11.05 बजे पातालपानी से चलकर 13.05 बजे कालाकुंड स्‍टेशन पहुँचेगी।  इस ट्रेन के आगमन/प्रस्‍थान समय ठहराव आदि में अन्‍य कोई बदलाव नहीं किया गया है।
                              इस ट्रेन के लिए 25 अगस्‍त, 2023 से आईआरसीटीसी की वेबसाइट एवं आरक्षण केन्‍द्रों से टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

 

Related Articles

Back to top button