प्रदेश

नियुद्ध खेल की दक्षता परीक्षा सम्पन्न, नियुद्ध गुरुकुल के 40 नियोद्धाओं ने अपनी खेल दक्षता को प्रमाणित किया

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ११ जून ;अभी तक;  नियुद्ध खेल के वर्ल्ड हेड क्वार्टर मंदसौर पर नियुद्ध खेल की दक्षता परीक्षा सम्पन्न हुई। नूतन स्टेडियम परिसर में स्थित नियुद्ध हाल में आयोजित इस परीक्षा में सभी पंजीकृत परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान वर्ल्ड नियुद्ध फेडरेशन के फाउंडर श्री नरेन्द्र श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित थे।
                                   नियुद्ध गुरूकुल द्वारा आयोजित दक्षता परीक्षा में सभी बेल्ट स्कार्फ कक्षाओं के साथ ब्लेक बेल्ट स्कार्फ (नियुद्ध गुरू) के लिये 40 नियोद्धाओं द्वारा अपनी नियुद्ध खेल की दक्षताओं को प्रमाणित किया गया।
                                उल्लेखनीय है कि अपना घर की 10 बालिकाओं द्वारा नियुद्ध खेल की दक्षता परीक्षा में भाग लिया गया। परीक्षक के रूप में नियुद्ध गुरू प्रवीण भण्डारी, अजयसिंह चौहान, मनीष रैकवार, नयनसी गंगवाल, अभिरूची भंडारी, रजत राज श्रीवास्तव , अर्पण भंडारी, हिमांशु सिंह चंद्रावत,  वंशिका श्रीवास्तव, अलफेज अहमद अंसारी,  दिव्या रैकवार, अपना घर की नियुद्ध गुरु संजना, रेणुका और पायल भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button