प्रदेश

300 से अधिक प्रतियोगियों ने सफलता प्राप्त की

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ४ अप्रैल ;अभी तक;  परम पूज्य गणिनी आर्यिका सुभूषणमतीजी के मार्गदर्शन में आयोजित राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए है ।
                                  उक्त जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के प्रादेशिक संयोजक जितेन्द्र दोशी ने बताया कि इस बार देश में 9 प्रदेशों के 429 प्रतियोगी सम्मिलित हुए 308 प्रतियोगी यों ने सफलता प्राप्त करते हुए आभा जैन खतौली ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए कुल 150 में से 130 नंबर प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है टाप 20 को विशिष्ट एवं 285 को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुए हैं
                               मध्यप्रदेश से सुधा दुबे ,मीरा शर्मा ,दिव्या जैन , मोनिका मेहता , उषा बन्डी , कुसुम जैन , चंदना जैन , शीतल गुप्ता , शिवांगी जाजू , मुकेश महिवाल , अनीता जैन , सीमा जैन , शेलजा चोरसिया , शान्तिलाल सगरावत , विनीता जैन , तारा कियावत , डिंपल जैन , संजय जैन , विद्या दोशी , हर्षिता गुप्ता , सरोज गुप्ता , नेहा जैन  , प्रियंका मिंडा , साक्षी धमनोदिया , पूजा शाह , सारिका बागड़ियां , साक्षी जैन , निर्मल जैन , मिलाप जैन , प्रियंका रत्नावत , सपना जैन , स्वस्ति जैन , महेश सिंगाड़ आदि को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
       संयोजक दोशी द्वारा सफ़ल प्रतियोगीयो को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माह म‌ई में पुरस्कार वितरण किये जायेंगे ।

Related Articles

Back to top button