प्रदेश

वर्ष अंत से साल की शुरुआत निमाड़ में नर्मदा किनारे करेंगे मोहन यादव

प्रदीप सेठिया
बड़वाह २९ दिसंबर ;अभी तक; प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 30 दिसंबर शनिवार को दोपहर 12:00 बजे खंडवा जिले में नर्मदा किनारे पर्यटक स्थल सैलानी टापू पहुंचेंगे तथा ओम्कारेश्वर के स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं यहां रात्रि विश्राम करेंगे।
                         श्री यादव 31 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे सिंगाजी हेलीपैड पर पहुंचेंगे तथा पर्यटक स्थल हनुमंतिया टापू जाएंगे तत्पश्चात 1 जनवरी को खरगोन के कार्यक्रम में भाग लेंगे।  यादव वर्ष अंत से साल की शुरुआत निमाड़ में तीन दिवसीय प्रवास पर नर्मदा किनारे से करेंगे

 


Related Articles

Back to top button