प्रदेश

हास्य कवि मुन्ना बैट्री स्टार स्टैंडअप कॉमेडी फेमेली वेलफेयर फेडरेशन के मेम्बर बने

महावीर अग्रवाल 

 मन्दसौर ५ दिसंबर ;अभी तक;  शहर के जाने-माने हास्य कवि मुन्ना बैट्री को स्टार स्टैंडअप कॉमेडी फेमेली वेलफेयर फेडरेशन मुम्बई का मेम्बर बनाया गया है। इस संस्था के अध्यक्ष लाफ्टर चेलेंज-1 के चेम्पियन स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील पाल है।
                               हास्य कवि मुन्ना बैट्री ने बताया कि उक्त संस्था से देश भर के स्टैंडअप कॉमेडियन और कवि जुड़े है। उक्त रजिस्टर्ड संस्था, स्टैंडअप कॉमेडियन और कवियों के समस्त हितों के लिए कार्य करती है। मुन्ना बैट्री इस संस्था के माध्यम से मंदसौर जिले सहित क्षेत्र के कॉमेडियन और कवियों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाएगा।
                              उक्त राष्ट्रीय संस्था के सदस्य बनने पर हास्य कवि मुन्ना बैट्री  को काव्य प्रेमियों एवं इष्टमित्रों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button