प्रदेश

17 से 23 दिसंबर तक श्री रुद्राक्ष माहेश्वरी भवन में  श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव का भव्य आयोजन होगा

महावीर अग्रवाल
मंदसौर ६ दिसंबर ;अभी तक; आगामी 17 से 23 दिसंबर तक रुद्राक्ष माहेश्वरी भवन नयापुरा रोड पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव का भव्य आयोजन होगा जिसमें व्यास पीठ पर विराजित होकर महामंडलेश्वर पूज्य श्री श्री महर्षि उत्तम स्वामीजी कथा प्रवचन करेंगे। नगर के तीन सेवाभावी परिवार श्री प्रहलाद रामगोपाल काबरा,  श्री सत्यनारायण सालिगराम गर्ग  एव श्री प्रहलाद कुंदन्मल गर्ग केड़िया  परिवार द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन की तैयारी को लेकर गत दिवस माहेश्वरी भवन में एक वृहद बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें नगर के गणमान्य जन एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
                                                                 बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक दशरथ सिंह झाला ने कहा कि नगर वासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि महर्षि उत्तम स्वामी जी के मुखारविंद से कथा श्रवण का लाभ हम सबको प्राप्त होगा आपने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में इस बैठक में उपस्थिति को देखकर इस भव्य कथा महोत्सव की सफलता में अब कोई संदेह नहीं लेकिन हमें सफलता के साथ-साथ नई पीढ़ी को कथा के तत्वों का ज्ञान हो और वह अपने जीवन में उन्हें गृहण करें इसलिए सफलता के साथ-साथ कथा की सार्थकता होना भी आवश्यक है। बैठक में श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित शिवकरण प्रधान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए  नगर के सभी वर्गों से इस महोत्सव में सम्मिलित होने का अनुरोध किया। किन्नर गुरु अनिता दीदी ने उपस्थित मातृशक्ति से पोथी एवं कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलितहोने का आव्हान किया। सेवा भारती के प्रमुख चेनराम जैन ने भी आयोजन के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।
                                                                    श्री नंदकिशोर अग्रवाल ने कहा कि बहुत सौभाग्य के क्षण होते हैं जब ऐसे महापुरुष का नगर में आगमन होता है हम सभी को उनकी कथा श्रवण का लाभ लेना चाहिए। आयोजक परिवारों की ओर से हरीश गर्ग ने समस्त नगर एवं अंचल के धर्मालुजनो से कथा श्रवण का लाभ लेने का आग्रह किया।लाभार्थी परिवार के श्री प्रहलाद काबरा,जगदीश गर्ग ,पियूष गर्ग भी मंचासीन थे। बैठक के आरंभ में समाजसेवी नरेंद्र अग्रवाल ने श्रीमद् भागवत कथा आयोजन की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए शुभारंभ दिवस पर पोथी यात्रा एवं शोभायात्रा के स्वरूप की  जानकारी दी । श्री अग्रवाल ने बताया कि 1100 महिलाएं अपने सर पर कलश धारण कर शोभायात्रा में सम्मिलित होगी। कलश यात्रा चारभुजा नाथ मंदिर बड़ा चौक से आरंभ होगी और नयापुरा माहेश्वरी धर्मशाला में समाप्त होकर यहां प्रथम दिवस कथा का शुभारंभ होगा प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक कथा का समय रहेगा।  वरिष्ठ पत्रकार संजय लोढ़ा ने महर्षि उत्तम स्वामी जी का परिचय बैठक में सभी के समक्ष प्रस्तुत किया और बताया कि वह धर्म अध्यात्म और अपनी उपासना के परम साधक हैं भविष्यवक्ता होने के साथ ही परम तत्व के ज्ञानी भी है।
                                                                        बैठक में सकल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. दिलीप शर्मा, सकल जैन समाज के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र मेहता, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्री महेश सोमानी ,पूज्य सिंधी भाई बंध पंचायत के अध्यक्ष वासुदेव सेवानी, कारुलाल सोनी,सत्यनारायण सोमानी विनोद मेहता, पं. अशोक त्रिपाठी, राजेंद्र अग्रवाल, विनोद गर्ग आदि ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित महिला मंडल की प्रतिनिधि के रूप में गर्ग परिवार की ओर से रितु रमेश गर्ग, श्रीमती जमना बाफना,निशा कुमावत, वंदना भावसार, आरती दवे,रानी सिंहल, भारती अग्रवाल, अंजू तिवारी, राखी नाहर, बीना गर्ग, पार्षद प्रमिला गोयल, हंसा पारीख आदि ने भी बैठक में संबोधन देकर अपने सुझाव दिए।  बैठक में श्रीमद् भागवत कथा के फोल्डर का विमोचन मंचस्थ अतिथियों एवं परिवारजनों किया ।बैठक का संचालन वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जोशी ने किया आभार प्रदर्शन आयोजन परिवार के  प्रहलाद काबरा ने माना।

Related Articles

Back to top button