प्रदेश

जैन सोश्यल ग्रुप मैन मंदसौर ने निकाली व्यसन मुक्ति जनजागरण रैली

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २६ अगस्त ;अभी तक;  जैन सोशल ग्रुप मेन मंदसौर द्वारा समाज के प्रतिअपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए  अभ्युदय अभियान के तहत व्यसन मुक्ति जनजागरण रैली निकाली गई। ‘नशा नाश का कारण है’ नारे के बीच विधायक श्री यशपालसिह सिसौदिया ने झण्डी दिखाकर रैली को  रवाना किया।  ग्रुप द्वारा रविवार को व्यसन सामाजिक अभिशाप विषय पर संजय गांधी उद्यान में आज जाहिर सामूहिक प्रवचन का आयोजन किया गया।
                                         नशा मुक्ति रैली सरदार पटेल चौराहे से प्रारंभ होकर गांधी चौराहा, बस स्टेण्ड बालाजी होते हुए भारतमाता चौराहे पर पहुुंची जहां भारत माँ की प्रतीमा पर विश्व हिन्दू परिषद के कन्हैयालाल सोनगरा, सकल जैन समाज के कार्यकारी अध्यक्ष श्री नरेन्द्र मेहता, धार्मिक उत्सव समिति के श्री सुभाष गुप्ता, मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष श्री अरविन्द बोथरा, गायत्री परिवार के श्री पन्नालाल, भाजपा नेता अनिल कियावत, हिम्मत डांगी, विनय दुबेला, धर्मजागरण मंच के श्री रविन्द्र पांडे, जेएसजी संयोजक श्री संजय लोढ़ा आदि मार्ल्यापण किया। रैली में श्रीजी नर्सिंग कॉलेज के एक सौ छात्रों ने शिरकत की।
प्रारंभ में रैली को संबोधित करते हुए विधायक श्री यशपालसिह सिसौदिया ने कहा कि व्यसन सामाजिक अभिशाप है। नशा भावी पीढ़ी को पथभ्रष्ट कर रहा है। नशे से बचे, परिवार को सहेजे तथा भारत को विश्व में सिरमौर बनाए। श्री विजय सुराणा ने कहा कि व्यसन मुक्ति के लिये जनजागरण जरूरी है। श्री विनय दुबेला ने कहा कि जिले में नशा खोरी बढ़ रही है। श्री अनिल कियावत ने कहा कि स्मैक, एमडी ड्रग, कोकीन के नशे की ओर नई पीढ़ी आकर्षित हो रही है। समझाईश से उन्हें बचाया जा सकता है। श्री कपिल भण्डारी ने कहा कि ज्ञान हमें फैलाना है, नशे को मार भगाना है।
कार्यक्रम में श्री रविन्द्र पाण्डेय, गायत्री परिवार के श्री पन्नालाल व श्री सत्येन्द्र सोम, श्री अरविन्द बोथरा, श्री दिलीप डांगी ने संस्था प्रतिनिधियों, सुधीजनों तथा छात्रों को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में ग्रुप उपाध्यक्ष कमलेश मारू, सहसचिव गौरव सुराणा, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष कुशल नाहर, ग्रुप के कई पूर्व अध्यक्ष बिओ डी सदस्य एवं नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन श्री संजय लोढ़ा ने किया एवं आभार संरक्षक श्री विजय सुराणा ने माना।

Related Articles

Back to top button