प्रदेश

रोटरी क्लब मनासा द्वारा शासकीय क.उ.मा.विद्यालय में स्मार्ट क्लास का हुआ अनावरण

महावीर अग्रवाल 

मनासा २२ अगस्त ;अभी तक;  रोटरी क्लब मनासा द्वारा शासकीय क.उ.मा.विद्यालय मनासा में आज एक गरिमामय कार्यक्रम के अंतर्गत स्मार्ट क्लास का अनावरण किया गया। इसके तहत एक स्मार्ट टीवी एवं सेट टॉप बॉक्स एजुकेशन सॉफ्टवेयर सहित प्रदान किया गया।
                                   कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की वंदना से हुई । स्वागत उद्बोधन में क्लब अध्यक्ष निरंजन बसेर ने बताया कि रोटरी क्लब का उद्देश्य है, पोलियो मुक्त भारत, हरा भरा भारत, स्वस्थ भारत, साक्षर भारत इन्ही उद्देश्यों को लेकर पूरे देश में रोटरी अपनी सेवाएं तन-मन-धन से प्रदान कर रही है । साथ ही मनासा रोटरी क्लब पीड़ित मानवता की सेवा में अपनी अलग पहचान बना चुका है। इसी  कड़ी में आज रोटरी क्लब मनासा के प्रयास फलस्वरुप मण्डल 3040 के आगामी मंडलाध्यक्ष रोटे. सुशील मल्होत्रा के प्रयासों से सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत रोटरी क्लब इंदौर मेघदूत एवं मोहिनी देवी बंसल ट्रस्ट के माध्यम से आधुनिक तकनीकी शिक्षा के रूप में स्मार्ट क्लास (लागत करीब 1 लाख)  की सौगात मंडल 3040 के मेंबरशिप अट्रैक्शन चेयरमैन एवं स्मार्ट क्लास प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर रोटे संजय गोठी मंदसौर के मुख्य आतिथ्य में एवं सहायक मंडलाध्यक्ष रोटे सुधीर लोढ़ा मंदसौर के विशेष आतिथ्य में विद्यालय को प्रदान की गई।
                         इस अवसर पर श्री संजय गोठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूरे मंडल में कुल 63 स्मार्ट क्लास प्रदाय की जा रही है इसमें मनासा रोटरी क्लब के प्रयासों से इस स्कूल को भी प्रदान की जा रही है और आशा है इसका सदुपयोग कर स्कूल की बालिकाएं देश एवं मनासा का नाम रोशन करेंगे।
                              सहायक मंडलाध्यक्ष श्री सुधीर लोधा ने अपने उद्बोधन में कहा कि रोटरी पर्यावरण स्वास्थ्य शिक्षा आदि क्षेत्र में सेवा के कीर्तिमान स्थापित कर रही है इसी में आज मनासा स्कूल में स्मार्ट क्लास निश्चित रूप से शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
                                इस अवसर पर रोटरी क्लब सचिव नरेश वधवा, राधेश्याम सोनी, महेश छाबड़ा, बलदेव छाबड़ा, रामप्रसाद पोरवाल, अनिल यति, महेश रामावत, नलिन गांधी, जगदीश धनोतिया, अशोक झंवर, मनोज गांधी, रत्नेश हींगड़, प्रह्लाद कसेरा सहित सभी रोटरी सदस्य उपस्थित थे तथा मंदसौर रोटरी क्लब से श्री भूपेन्द्र सोनी एवम प्रदीप श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय परिवार की ओर से सीमा पाटीदार ने किया एवं आभार प्रधानाध्यापक राकेश विजयवर्गीय ने प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button