प्रदेश

राजेन्द्र सूरि फार्मेसी महाविद्यालय में  लायंस क्लब मंदसौर ने  पौधारोपण किया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १८ अगस्त ;अभी तक;  लायंस प्रांत 3233 ई के प्रान्तपाल लायन संजीव जैन के प्रांतीय प्रमुख कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण एक प्रमुख कार्यक्रम है। जिसके अंतर्गत लायंस क्लब मंदसौर ने राजेन्द्र सूरि फार्मेसी महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर 80 पौधों का पौधारोपण किया।
                              इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ. मजहर हुसैन ने कहा कि लायंस क्लब मंदसौर वर्षाकाल से निरंतर पौधारोपण कार्य करता आ रहा है। पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिये हमारी माटी में वृक्ष या पौधे लगाना आवश्यक है क्योंकि प्राकृतिक रूप से ऑक्सीजन हमें इन्हीं से मिलती है। साथ ही ये पानी को संरक्षित करते है तथा जलवायु भी नियंत्रित करते है। आपने कहा कि हमें पौधे लगाना है परन्तु साथ ही इनका संरक्षण भी करना है। पेड़ों की कटाई को रोकना है।
                                महाविद्यालय के चेयरमेन लायन विजय सुराणा ने कहा कि प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया है, इससे लड़ने के लिये एकमात्र तरीका अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। पेड़ों से घिरे  क्षेत्र शुद्ध पर्यावरण को बढ़ावा देते है। अगर हमें जीवित रहना है और अच्छा जीवनयापन करना चाहते है तो अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिये।
                               जीएमटी कॉऑर्डिनेटर जितेन्द्र मित्तल ने कहा कि ऑक्सीजन सृजन करने वाले पेड़ हमारे जीवन रेखा के महत्वपूर्ण अंग है। जितने हरे भरे पेड़ होंगे उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा।
                                  कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के चेयरमेन लायन विजय सुराणा का स्वागत लायन अध्यक्ष डॉ. हुसैन ने किया। तत्पश्चात् महाविद्यालय परिवार द्वारा उपस्थित सभी लायन साथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
                               कार्यक्रम का संचालन लायन डॉ. देवेन्द्र पुराणिक ने किया। आभार लायन सचिव प्रेमदेव पाटीदार ने माना। इस अवसर पर लायन सुनील विजयवर्गीय, डॉ. के.सी. श्रीमाल, रत्नेश कुदार, सुभाष बग्गा, मयूर सुराणा, सिद्धार्थ पोरवाल शैलेन्द्र  चौरड़िया, आनन्द अग्रवाल, संदीप गुप्ता भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button