प्रदेश

छत से गिरने से दो मासूम बच्चों की हालत गंभीर, जिला चिकित्सालय में चल रहा इलाज

दीपक शर्मा

पन्ना २६ जून ;अभी तक; जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम ढगरी में छत पर खेल रहे दो मासुम बच्चे अचानक जमीन पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए, परिजनों के द्वारा तत्काल दोनों घायल बच्चों को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, तथा हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जहां पर उन दोने का इलाज चल रहा है।

                                घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चों के माता-पिता पन्ना से शादी समारोह में शामिल होने ढगरी आए हुए थे, बच्चे छत पर खेल रहे थे तभी सीमा राजपूत पिता लालू राजपूत उम्र 7 साल और आदित्य राजपूत पिता अर्जुन राजपूत उम्र 5 साल छत से गिरकर घायल हो गए है।

Related Articles

Back to top button