प्रदेश

नगर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए 15 कचरा संग्रहण वाहन क्रय किये गये

महावीर अग्रवाल

मंदसौर २४ जून ;अभी तक;  नपा परिषद मंदसौर के द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए 15 कचरा संग्रहण वाहन क्रय किये गये है। इन पर लगभग 1 करोड 48 लाख रूपये राशि व्यय होने की संभावना है। इन कचरा संग्रहण वाहनो का उपयोग घरों से गीला व सुखा कचरा डोर टू डोर एकत्रित करने में उपयोग होगा। लम्बे समय से कचरा संग्रहण वाहनों की आवश्यकता नपा परिषद मंदसौर को महसूस हो रही थी।

                                       नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर  ने नगर की सफाई व्यवस्था को ओर बेहतर बनाने व डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने की गतिविधि को प्रोत्साहित करने हेतु नये कचरा संग्रहण वाहन क्रय करने को मंजूरी दी थी। इसी मंजूरी के अनुरूप नये कचरा संग्रहण वाहन क्रय किये गये है। सीएमओं श्री सुधीरकुमार सिंह ने कहा कि 15 नये कचरा संग्रहण वाहनों के आने से नपा के संसाधनों में वृद्धि होगी तथा नगर की सफाई व्यवस्था बनायें रखने में सुविधा होगी। आपने कहा कि यह नये कचरा संग्रहण वाहन आगामी समय में नपा के लिए कचरा संग्रहण कार्य में लाभदायक सिद्ध होगे।

Related Articles

Back to top button