प्रदेश

जेके सीमेंट कंपनी की बादा खिलाफी से नाराज किसानो ने किया प्रदर्शन, हजारो ट्रेक्टरो के साथ निकाली रैली

दीपक शर्मा

पन्ना ११ जून ;अभी तक; पन्ना जिले की सिमरिया तहसील अन्तर्गत हरदुआ केन के पास स्थित जेके सीमेंट कंपनी का प्लांट स्थापित किया गया हैं। जिसमें किसानो के हजारो एकड जमीन किसानो की अधिग्रहित की गई थी तथा जमीन लेते समय प्रबंधन ने सभी जमीन मालीक किसानो के परिजनो को प्लांट मे रोजगार देने का वादा किया था लेकिन किसी भी किसान को रोजगार नही दिया गया तथा तथा अब तानाशाही पुर्ण तरिका से किसानो के साथ अत्याचार किया जा रहा है। किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। जिन किसानो ने जमीने नही दी थीं उक्त किसानो की जमीनी शासन प्रशासन की मदद से पूर्व मे बल पूर्वक छुडाई गई तथा वर्तमान मे उनके साथ अत्याचार किया जा रहा है। इन तमाम मुद्दो को लेकर किसान नेता सेवालाल पटेल के नेत्रत्व मे व्याप्क प्रदर्शन किया गया। हजारो की संख्या मे जुटे किसानो ने क्षेत्र मे टै्रक्टर रैली निकाली तथा धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम राजपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा है।

                                उक्त ज्ञापन मे उल्लेख किया गया कि एक आरे से लेकर किसानो को तथा किसानो के परिवारो को नोकरी दी जायें। सीमेंट फैक्ट्री द्वारा जमीन प्रभावित किसानो को मुआवजा राशि बजार मूल से चार गुना अधिक दी जायें। फैक्ट्री मे नोकरी एवं रोजगार हेतु स्थानीय एवं क्षेत्रीय लोगो को प्राथमिकता दी जाये। उक्त प्रदर्शन मे भारी संख्या मे किसान नेता तथा कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहें। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस पवन पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष सेवालाल पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जीरा बाई पटेल, कार्यवाहक कांग्रेस जिला अध्यक्ष रावेन्द्र सिंह मुन्ना राजा, गिरधारी लोधी, जवाहरलाल कुशवाहा, सहित भारी संख्या मे किसान तथा कांग्रेस के लोग शामिल रहें।

Related Articles

Back to top button