प्रदेश

कयामपुर सीतामऊ सिंचाई परियोजना से वंचित 48 ग्रामों में सिंचाई सुविधा के लिए प्रस्ताव भेजा

महावीर अग्रवाल
मंदसौर 12 मई ;अभी तक;  शामगढ़ परियोजना प्रशासक एस एस पी आई यू ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 11 मई 2023 को जिले में प्रवास के दौरान कयामपुर सीतामऊ दाबयुक्त वृहद सिंचाई परियोजना के लाभ से सिंचित क्षेत्र से वंचित लगभग 48 ग्रामों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जावेगी।
                              इसके तहत परियोजना प्रशासक श्री नवीन गौड़, जल संसाधन विभाग के सभी अधिकारियों के साथ आज परीक्षण किया गया। तकनीकी स्वीकृति का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है एवं स्वीकृति पश्चात निविदा आमंत्रण की जावेगी। प्रस्ताव तैयार कर वरिष्ठ कार्याल्य को प्रेषित किया जा चुका है। प्रस्ताव की लागत लगभग 217.1 करोड़ आंकलित की गई है।

Related Articles

Back to top button