प्रदेश

राजेन्द्र कुमार शुक्ला बने कर्मचारी कांग्रेस आयुष विभाग के अध्यक्ष

दीपक शर्मा

पन्ना ५ मई ;अभी तक; मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संगठन के जिला अध्यक्ष एसपी राय द्वारा आयुष विभाग मे पदस्थ कम्पाउन्डर झिन्ना को कर्मचारी कांग्रेस विभागीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मप्र कर्मचारी कांग्रेस संघ के जिलाध्यक्ष एस.पी. राय के द्वारा संगठन की विभागीय समितियों का विस्तार करते हुए यह नियुक्ति की गई।

                               श्री शुक्ला को मप्र कर्मचारी कांग्रेस की आयुष विभाग की विभागीय समिति की कमान मिलने से यह उम्मीद बंध गई है कि अब आयुष विभाग के कर्मचारियों के हितों की आवाज शासन और प्रशासन के समक्ष जोरदारी के साथ उठेगी। श्री शुक्ला ने अपने इस मनोनयन पर जिलाध्यक्ष एस.पी. राय सहित अन्य वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया है कि वे उनके द्वारा सौंपी गई जिम्मेवारी को पूर्ण करेगें। श्री शुक्ला को  अध्यक्ष बनने पर जिला आयुष अधिकारी आर के वर्मा, डॉक्टर प्रदीप खरे, पूर्व सेवानिवृत्त डॅाक्टर एम.पी. पान्डेय वरिष्ट लिपिक राजेन्द्र चतुर्वेदी, श्री वर्मा सहित विभागीय कर्मचारीयों ने बंधाई दी है।

Related Articles

Back to top button