प्रदेश

शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर श्री शैलेंद्र सिंह अठाना नियुक्त

अरुण त्रिपाठी

रतलाम ५ मई ;अभी तक; प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ जी की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी श्री राजीव सिंह ने शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर श्री शैलेंद्र सिंह अठाना को नियुक्त किया है!

श्री अठाना ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी, राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल जी भूरिया, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव सिंह, प्रभारी श्री अमिताभ मंडलोई, शहर के सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया है! शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने नियुक्ति पर बधाई दी है!

Related Articles

Back to top button