प्रदेश

रोटरी ने वात्सल्य धाम में आटा चक्की भेंट की

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २९ ; अभी तक;  रोटरी क्लब मन्दसौर द्वारा स्व. श्रीमती कमलादेवी धर्मपत्नी स्व. श्री मोहनलाल सोनी (मल्हारगढ़ वाला) व स्व. श्री गणपतलाल सोनी की स्मृति  में सोनी परिवार द्वारा वात्सल्य धाम वृद्धाश्रम में आटा चक्की भेंट की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब मंडलाध्यक्ष रोटे जिनेन्द्र जैन, रेडक्रास सोसायटी चेयरमेन प्रीतेश चावला उपस्थित थे। अध्यक्षता रोटरी क्लब अध्यक्ष संजय गोठी ने की।

                       इस अवसर पर मण्डलाध्यक्ष श्री जैन ने कहा कि हमारे बुज़ुर्ग हमारे स्वाभिमान होते हैं। यह अनुभव की खान है इन्हें सहेजने की जरूरत है। बुजुर्गों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य ही नहीं दायित्व भी है। स्वागत उद्बोधन देते हुए रेडक्रास चेयरमैन श्री चावला ने कहा कि वात्सल्यधाम में सहयोग के लिये अधिक से अधिक संस्थाएं आगे आये।

क्लब अध्यक्ष संजय गोठी ने क्लब के सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यों का विवरण रेडक्रास कोषाध्यक्ष राहुल सोनी माहेश्वरी ने दिया।

इस अवसर पर रेडक्रॉस की अनंत आहार योजना में तीन दानदाताओं ने दान की घोषणा की। प्रारंभ में दानदाता क्लब सचिव भूपेन्द्र सोनी का बहुमान किया। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर चेयरमेन कारूलाल सोनी, दिनेश रांका, विवेक जैन, शैलेंद्र भंडारी, राधेश्याम झवर, शशिकांत जोशी, ओमप्रकाश गौड़, कपिल भंडारी, दिनेश जैन सीए, संजय जैन, कनक पंचोली, राजेश सिंघवी,शरद गांधी, पवन पोरवाल आदि उपस्थित थे। संचालन रेडक्रॉस वृद्धाश्रम प्रभारी राजेश नामदेव ने किया एवं आभार प्रकाश सिसोदिया ने माना।

Related Articles

Back to top button