प्रदेश

केशरवानी वैश्य समाज को पिछडा वर्ग मे शामिल करने सौपा ज्ञापन

दीपक शर्मा

पन्ना २७ अप्रैल ;अभी तक; पन्ना जिला केशरवानी वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष कैलाश गुप्ता के नेत्रत्व मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नाम एसडीएम पन्ना को ज्ञापन सौपा गया। जिसमे उल्लेख किया गया है कि केशरवानी जाति को अन्य पिछडा वर्ग मे शामिल किया जाये।

                               ज्ञापन मे बताया गया कि पूर्व मे वीपी मंडल आयोग द्वारा प्रस्तुत अनुशंसा के आधार पर भारत सरकार द्वारा अनेक जिलो मे केशरवानी जाति के लोगो को पिछडा वर्ग मे शामिल किया गया है। इस लिए पन्ना जिला के केशरवानी समाज को भी अन्य पिछडा वर्ग मे शामिल किया जाये। ज्ञापन देने वालो मे नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, मनोज केशरवानी, अशोक गुप्ता, रामे गुप्ता, मदन गुप्ता सहित सैकडो की संख्या मे केशरवानी समाज के लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button