प्रदेश

लाडली लक्ष्मी बेटियों को 21 वर्ष के पश्चात उनके विवाह तक 1000 रुपए प्रति माह देने की योजना पर विचार

मयंक शर्मा

खंडवा ४ अप्रैल ;अभी तक;  निकट भविष्य में विस चुनाव को  देखते हुये भारतीय जनता पार्टी लाडली बहना योजना में महिला वोटरों में अपनी पैठ मजबूत कर रही है।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने यहां कहा कि लाडली लक्ष्मी बेटियों को 21 वर्ष के पश्चात उनके विवाह तक 1000 रुपए प्रति माह देने की योजना पर विचार कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज, माताओं और बहनों का ऋणी है। वे सृष्टि का निर्माण करती हैं। उनका ऋण ऐसी योजनाओं के क्रियान्वयन से उतार सकते हैं।

सीएम ने यहां मंगलवार को आयोजित महिला सम्मेलन में आगे कहा   कि लाडली लक्ष्मी बेटी को कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।  मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा  कि लाड़ली बहना योजना को लेकर जनता में अपार उत्साह है। यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई पात्र बहन योजना के लाभ से वंचित न रहे।

ज्ञातव्य है कि ं लाडली लक्ष्मी योजना में बेटी के जन्म लेने से 21 वर्ष तक के लिए है वहीं नव घोषित लाडली बहना योजना 23 वर्ष से 60 वर्ष तक की विवाहित महिलाओं के लिए है। मंगलवार को करीब र्3 घंटे के  अल्प प्रवास मे उन्होने महिला सम्मेलन को संबोधित किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने “फूलो का तारो का सबका कहना है.. एक हजारों में मेरी बहना है. सारी उमर हमे संग रहना है” गीत गाया।

सभा स्थल  हरसूद रोड स्थित  पेट्रोल पंप के समक्ष प्रागंण में रखा गया मुख्यमंत्री का भाषण सुनने के लिए बडी संख्या में  बसों केा जुंटाकर महती संख्या मेें महिलाओं का जमघट बनाने में प्रशासन लंबे समय तक व्यस्त रहा।वहीं सीएम दोरे को लेकर  सुरक्षा के खासे इंतजाम रहे

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के नागचून  हवाई पटटी  पहुंचे, यहां महापौर अमृता अमर यादव ने उनका स्वागत किया। सीएम को दादाजी महाराज के मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।नागचुन हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल रतनगढ़ जाने के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने नगर निगम से केवल राम चैराहे तक करीब एक किलोमीटर का रोड शो दोपहर में आयोजित कर लोगों का आभार माना। इस दौरान विभिन्न स्वागत मंचों से मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
आयोजन स्थल पर मंच से दर्शक दीर्घा तक करीब डेढ़ सौ फीट का रैंप तैयार किया गया है। इस रैंप पर टहलते हुए मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों से संवाद किया। आयोजनस्थल पर 2300 वर्गफीट में मंच एंव  मंच से करीब डेढ़ सौ फीट लंबा रैंप  के जरिये  बैठी महिलाओं के बीच से होकर सीएम  इसी रैंप से उनके बीच पहुंचें। महिलाओं की े बैठक व्यवस्था के लिए 450 बाय 550 वर्गफीट में डोम और पंडाल सजाया गया है।शाम 5.45 बजे मुख्यमंत्री का विमान केंद्रीय विद्यालय के पास स्थित हैलीपेड से भोपाल के लिए उड़ान  भर गया।

सीएम के आगमन के पूर्व पुलिस ने मंगलवार दोपहर एक बजे गांधी भवन और इंदिरा चैक क्षेत्र से कांग्रेस के 12 से अधिक युवाओं को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के पहुंचने पर युवकों ने काले झंडे लहरा कर जमकर भाजपा और शिवराज सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। पुलिस द्वारा युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियेश चैकड़े, मुजाहिद कुरैशी, रितेश मेलुंदे, देवेन्द्र थिठे, नवीन यादव, अभिजित जैन, ईमरान गौरी विनीत सकरगाय, अश्विन पटेल,दीपक मुल्लू राठौर,गुरपीत सिंह आदि को गिरफ्तार किया है।  जिला महासचिव मुजाहिद कुरैशी ने कहा कि  प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में व्याप्त बेरोजगारी, महंगाई, लोकतंत्र की हत्या और राहुल गांधी जी की लोकसभा सदस्यता निरस्त करने के विरोध में यह प्रदर्शन प्रस्तावित था ।
सभा प्रांगण में महिला सरपंच, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, स्व-सहायता समूह की दीदी और छात्रा से महिला सशक्तिकरण के विभिन्न आयाम पर शिवराज का  संवाद चला।  मुख्यमंत्री ने कहा कि  समाज बेटियों के बिना विकास नहीं कर सकता। बेटियों और बहनों के सशक्तिकरण के लिए मध्यप्रदेश में विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से समाज को यह संदेश मिलता है कि बेटियां कितनी महत्वपूर्ण हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि  हमारा कत्र्तव्य है कि ऐसी व्यवस्था हो जिससे बहनों को विवश और लाचार न होना पड।वे अबला नहीं सबला बने।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान दोपहर ढाइ्र्र बजे खंडवा पहुंचे,। यहां महापौर अमृता अमर यादव ने उनका स्वागत किया। सीएम को दादाजी महाराज के मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।नागचुन हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल रतनगढ़ जाने के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने नगर निगम से केवल राम चैराहे तक करीब एक किलोमीटर का रोड शो दोपहर में आयोजित कर लोगों का आभार माना।
इस दौरान विभिन्न स्वागत मंचों से मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मंच से उन्‍होंने कहा कि मैंने दारू के अहाते बंद कर दिए है। मैंने बहनों की जिन्दगी बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। भैया का साथ दोगी या नहीं। सब मिलकर अपने गांव में लाडली बहना की सेना का ग्रुप बनाओ।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने मंच से महिलाओं से रैम्प पर टहलते हुए संवाद किया। उन्‍होंने करीब आधे घण्टे तक संवाद किया।मुख्यमंत्री ने बहनों को संकल्प दिलाया कि वो अपने भाइयों का साथ देंगी। भाजपा का साथ देंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों के खाते में रुपये आएंगे तो सास भी उन्हें रोटी पर ज्यादा घी लगाकर देंगी। घर में अगर आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी तो बहनें मदद कर सकेंगी।

सभा स्थल से विधायक देवेंद्र वर्मा ने भी संबोधित करते हुए जिले को मुख्यमंत्री द्वारा दी गई सौगातों पर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री को मंच से बहनों की पाती भी भेंट की गई। जो करीब 20 फीट के कागज पर अलग-अलग चिपकी हुई थी। मुख्यमंत्री ने आदिवासी गीत पर कलाकारों के साथ नृत्य भी किया। मंच पर वनमंत्री विजय शाह, विधायक राम दांगोरे, नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तन्वे, महापौर अमृता यादव सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आयोजनस्थल पर 2300 वर्गफीट में मंच बनाया गया है। इसी मंच से करीब डेढ़ सौ फीट लंबा रैंप बनाया गया है। यह रैंप आयोजन स्थल में बैठी महिलाओं के बीच से होकर गुजरेगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए मंच से इसी रैंप से उनके बीच पहुंचेंगे। सभा में करीब एक लाख महिलाओं के पहुंचने की संभावना है। इस लिहाज से बैठक व्यवस्था के लिए 450 बाय 550 वर्गफीट में डोम और पंडाल सजाया गया है।

Related Articles

Back to top button