प्रदेश

जेएसजी मेन ने महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर लगाया विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क जांच शिविर

महावीर अग्रवाल 
 मन्दसौर ४ अप्रैल;अभी तक;  जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर द्वारा जिला चिकित्सालय के सहयोग से श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव  पर दिनांक 4 अप्रैल को संजय गांधी उद्यान में विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में समाज के युवाओं व महिलाओं ने उत्साह से भाग लेकर 96 यूनिट रक्तदान किया तथा 385 व्यक्तियों की निःशुल्क जांचे की गई।
                              कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, हुडको डायरेक्टर बंशीलाल गुर्जर, सकल जैन समाज के अध्यक्ष प्रदीप कीमती, कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र मेहता, संयोजक सुरेन्द्र लोढ़ा, उपसंयोजक अशोक मारू, कोषाध्यक्ष राजू संचेती, महामंत्री सुनील तलेरा, दिलीप रांका, पूर्व अध्यक्ष राजमल गर्ग, पूर्व महामंत्री शिखर डूंगरवाल, विनोद मेहता, गोपी अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ महामंत्री राखी नाहर, मंत्री शालिनी लोढ़ा आदि उपस्थित रहे। शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया।
                                जैन सोश्यल ग्रुप मेन अध्यक्ष संजय जैन श्वेता ने बताया कि रक्तदान शिविर को लेकर युवाओं के साथ ही महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया। प्रातः 10 बजे से शुरू इस शिविर  में 96 यूनिट रक्तदान हुआ तथा कई युवाओं एवं महिलाओं ने भी जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने की मंशा जाहिर की। रक्तदानदाताओं को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में हजारों रूपये लागत की सीबीएल, एलएफटी, आरएफटी, आरबीएस, एलआईपीआईडी, टी 3, टी 4, टी 5 एच आदि जांचे भी निःशुल्क की गई। शिविर में 385 व्यक्तियों की जांच हुई। जांच को लेकर कतारे लग गई थी जिस पर ग्रुप द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की जांचे प्राथमिकता से करवाई।
                             सजैस द्वारा निकले गये चल समारोह का कालाखेत में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा सजैस अध्यक्ष श्री कीमती का शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। स्वामीवात्सल्य के दौरान सजैस अध्यक्ष प्रदीप कीमती एवं जेएसजी मेन के सौजन्य से शीतल छाछ का स्टॉल लगाया गया। महावीर जन्म कल्याणक के कार्यक्रमों के दौरान गुरूवार के लिये संजय उद्यान के बाहर जैन सोश्यल ग्रुप मेन द्वारा आशीर्वाद शुद्ध जल सप्लायर के सहयोग से प्याऊ भी संचालित की गई।
                                  शिविर के अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष संजय जैन श्वेता, उपाध्यक्ष कमलेश मारू, सचिव नरेन्द्र चौधरी, सहसचिव गौरव सुराणा, कोषाध्यक्ष कुशल नाहर, प्रवक्ता इंजि. अर्पित डोसी, ग्रुप संयोजक संजय लोढ़ा, पूर्व अध्यक्ष मंगेश भाचावत, कनक पंचोली, मनोहर सोनगरा, सुरेन्द्र रांका, यशपाल बाफना, उज्जवल मेहता, विजय दुग्गड़, कमल विनायका, शरद गांधी, कपिल भण्डारी, दीपक सकलेचा, सतीश लोढ़ा, विशाल गोदावत, अजय पोरवाल, अजीत बंडी, मुकेश खमेसरा, बीओडी सदस्य अरूण जैन, संजय डोसी, विरेन्द्र कुदार, अशोक कर्नावट, दिव्या कांकरिया, हेमा हिंगड़, शशि मारू, इंजि. महेन्द्र जैन, अभय भटेवरा, मयंक गांधी, जॉय भण्डारी, समरथ नाहटा, तेजमल गांधी, राजेश सिंघवी, प्रवीण उंकावत, सुनील पामेचा, अनिल धाकड़, गौरव मेहता आदि ने अपनी सेवाएं दी। आभार सचिव नरेन्द्र चौधरी ने माना।

Related Articles

Back to top button