प्रदेश

अंग्रेजी भाषा दुनियाभर में बोली जाने वाली सबसे लोकप्रिय भाषाओं में से एक है 

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २३ अप्रैल ;अभी तक;  राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनांक 23 अप्रैल 2023 को अंग्रेजी विभाग द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एल एन शर्मा एवं महाविद्यालय की जनभागीदारी अध्यक्ष डॉ नरेश चंदवानी के मार्गदर्शन एवं सानिध्य मे एवं संदीप यूनिवर्सिटी नासिक महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वधान में अंग्रेजी भाषा दिवस ऑनलाइन माध्यम से गूगल मीट पर मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर मोहिनी गुरव, प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश एंड लैंग्वेजेस, संदीप यूनिवर्सिटी, महाराष्ट्र थी। कार्यक्रम इंग्लिश लैंग्वेज डे: ए विंडो टू दि ग्लोबल वर्ल्ड मे विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ वीणा सिंह द्वारा शब्द सुमनो से अतिथि का स्वागत किया गया एवं विद्यार्थियों को आज के दिन की विशेषता बताई। उन्होंने अंग्रेजी में लिखने वाले सबसे प्रसिद्ध नाटककार शेक्सपियर का आधुनिक समय की अंग्रेजी पर भी प्रभाव के बारे में बताया।
                                     प्राचार्य द्वारा स्वागत एवं प्रेरणादाई वक्तव्य मे विद्यार्थियों को उन्होंने बताया की अंग्रेजी भाषा दिवस हर साल 23 अप्रैल को अंग्रेजी नाटककार और कवि विलियम शेक्सपियर की जयंती और पुण्यतिथि मनाने के लिए मनाया जाता है। बहुभाषावाद और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने के साथ-साथ दुनिया में अंग्रेजी भाषा के महत्व को मनाने के लिए 2010 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की और से पहली बार मनाया गया था। अंग्रेजी भाषा दुनियाभर में बोली जाने वाली सबसे लोकप्रिय भाषाओं में से एक है।
                                       कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मोहिनी गुरव द्वारा अपने पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि आज दुनिया में हर चार में से एक व्यक्ति अंग्रेजी का इस्तेमाल करता है। अलग-अलग पहली भाषाओं वाले दो वक्ताओं के बीच संवाद स्थापित करने के लिए अंग्रेजी का अधिक से अधिक उपयोग किया जा रहा है। ये दिन भाषा से जुड़े इतिहास, संस्कृति, विकास और उपलब्धियों की संभावनाओं को दर्शाता है।
उन्होंने अनेक टूल्स और एप्स की जानकारी दी जिसके माध्यम से अंग्रेजी भाषा को आसानी से सीखा जा सकता है एवं भाषा को सीखने में ध्यान रखने वाली गलतियों से बचने के तरीकों का भी उन्होंने जिक्र किया। उन्होंने अंग्रेजी भाषा को किस तरीके से व्यवहारिक जीवन में इस्तेमाल किया जाना चाहिए ना कि सिर्फ एक भाषा के रूप में यह भी बताया। अंग्रेजी भाषा में विभिन्न करियर की संभावनाओं को विद्यार्थियों को बताया गया कि किस प्रकार आज वैश्विक स्तर पर अंग्रेजी भाषा का उपयोग किया जा रहा है और इसे जानना, समझना और सीखना कितना जरूरी है इसमें कितने सारे कॅरियर ऑप्शंस उपलब्ध हैं की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई। भाषा अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम है ना सिर्फ बोलने का, भाषा को सही तरीके से सीखा जाना चाहिए एवं केवल भाषा के माध्यम से ही किसी को नहीं आंका जाना चाहिए। विद्यार्थियों ने अपनी उत्सुकता अपने चैट बॉक्स में मैसेज के माध्यम से व्यक्त की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर उत्सुकता दिखाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ नासिक महाराष्ट्र के विद्यार्थी भी ऑनलाइन कार्यक्रम में जुड़े हुए थे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. आभा मेघवाल एवं आभार प्रो. द्युति मिश्रा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में विभाग के प्रो. सचिन शर्मा, प्रो. दीप्ति शक्तावत एवं अनेकों विद्यार्थी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button