प्रदेश

दशपुर बीसा पोरवाल सोश्यल ग्रुप द्वारा तपस्वियों एवं प्रकल्प लाभार्थियों का किया बहुमान

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर ३ अप्रैल ;अभी तक;  दशपुर बीसा पोरवाल सोश्यल ग्रुप  द्वारा कुशाभाऊ ऑडिटोरियम में तपस्वी एवं प्रकल्प लाभार्थी बहुमान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीसा पोरवाल समाज की कुलदेवी मॉ अम्बिका देवी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पाहार पहनाकर किया गया।
                          कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विशेष अतिथि दशपुर बीसा पोरवाल समाज अध्यक्ष श्री मोहनलाल रिछावरा, बीसा पोरवाल स्थानक समाज अध्यक्ष सीए वीरेन्द्र जैन, बीसा पोरवाल मंदिर मार्गीय अध्यक्ष श्री निर्मल मच्छीरक्षक, लाभार्थी श्री अशोक उकावत, जैन सोश्यल ग्रुप मेन संयोजक योगेश पटेल, अध्यक्ष ग्रुप गौरव अजय पोरवाल नवकार, दशपुर बीसा पोरवाल समाज सचिव दिलीप जैन वरमण्डलवाला, सहसचिव समरथमल गांगड़ी उपस्थित थे।
                         सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि तपस्या करने से कर्म की निर्जरा होती है। तपस्वियों का बहुमान करने से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। दशपुर बीसा पोरवाल सोश्यल ग्रुप सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अच्छा कार्य कर रहा है।
                          सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष पवन जैन ने अध्यक्षीय उद्बोधन में वर्षभर में सोश्यल ग्रुप के द्वारा किये गये कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
                             इस अवसर पर श्रीमती चतरबाई बापूलालजी उकावत की स्मृति में लाभार्थी अशोक कुमार बापूलाल उकावत परिवार द्वारा वर्षीतप, सिद्धि तप, नवाणु, उपधान, संतीकर्म, सात यात्रा, आठ उपवास एवं केश लोच करने वाले 100 से अधिक तपस्वियों एवं वर्षभर में विभिन्न प्रकल्पों में अपने योगदान देने वालों का उपस्थिति अतिथियों एवं लाभार्थी परिवार ने बहुमान किया।
सोश्यल ग्रुप की महिलाओं द्वारा मंगलाचरण व नृत्य प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर आदिनाथ पोरवाल ट्रस्ट मण्डल के श्रेयांश जबराशाह, जितेन्द्र पोरवाल, नरेन्द्र जैन अन्ना, बीसा पोरवाल स्थानकवासी समाज के  सचिव अजीत जैन थंबावाला, उपाध्यक्ष लोकेन्द्र जैन गोटावाला, उपाध्यक्ष विनोद उकांवत एवं सोश्यल ग्रुप के पदाधिकारी उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशीष उकावत, सहसचिव शैलेष पोरवाल, प्रवक्ता संजय जैन विक्रम, संचालक मण्डल सदस्य संजय  जबराशाह, प्रवीण पोरवाल जावदवाला, संजय पोरवाल डीएन, शैलेन्द्र भगत, प्रदीप पोरवाल अफजलपुरवाला, पिंकेश जरक, मनीष पोरवाल केसी, विनोद पोरवाल सरदार सायकल, अजय जैन कलेक्ट्रेट, दिनेश जैन गरोठ वाला, नितिन रिछावरा, रवि जैन हवेलीवाला, मनीष पोरवाल रतलामवाला, प्रणय जैन सीबी, निलेश जैन हर्ष, सोविल पोरवाल, राहुल पोरवाल सहित बड़ी संख्या  गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  प्रोजेक्ट चेयरमेन मनीष पोरवाल, शुभम  पोरवाल, विशाल जैन अफजलपुरवाला, नितेश पोरवाल कमल डिस्पोजल ने कार्यक्रम में सहभागिता की। संचालन प्रवक्ता संजय जैन विक्रम, शिल्पा जैन, अविषा जैन  ने किया एवं आभार सचिव पियुष जैन पानवाला ने माना।

Related Articles

Back to top button