प्रदेश

धर्मधाम गीता भवन में श्री राम जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर ३० मार्च ;अभी तक;  धर्मधाम गीता भवन में श्रीराम नवमी पर्व श्रद्धा भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। गीता भवन के अध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय संत स्वामी श्रीराम निवासजी महाराज की विशेष उपस्थिति में हुए श्री राम प्राकट्य दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित हुए।
                                भवन सत्संग हाल में स्थित भगवान श्री कृष्ण के दिव्य मंदिर में भगवान श्री राम के विग्रह के समक्ष ठीक 12 बजे महाआरती की गई। जिसमें धर्मधाम गीता भवन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जगदीश चौधरी, सचिव पं. अशोक त्रिपाठी, वरिष्ठ ट्रस्टी बंशीलाल टांक, ट्रस्टी विनोद चौबे, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. घनश्याम बटवाल, ओमप्रकाश चौधरी, सुभाष अग्रवाल, डॉ. प्रवीण मण्डलोई, अभिजीत मंडलोई, राजेश दुबे, महिला सत्सग मंडल की संरक्षिका लाड़कुंवर दीदी, गीता भवन सत्संग मंडल की अध्यक्ष पुष्पा पाटीदार, उपाध्यक्ष अंजु तिवारी, रानू विजयवर्गीय, कन्हैया विजयवर्गीय, राजकुमार पाटीदार, सुमित्रा चौधरी, उषा चौधरी, दिनेश, परमेश्वर गुप्ता, सुभेन्द्रसिंह सिसौदिया, रमेश, रामहित प्रजापति, राजकुमार पाटीदार, बी.एल. डबकरा, श्रीकांत गाजा, हरिप्रसाद सौलंकी आदि उपस्थित थे।
                               इस अवसर पर स्वामी श्री रामनिवासजी महाराज ने श्रद्धालुजनों से गीता भवन में आयोजित होने वाले आयोजनों में सक्रीयता से सहभागिता करने का आव्हान किया। इस अवसर पर डॉ. घनश्याम बटवाल ने कहा कि बापूजी का सानिध्य में गीता भवन में धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का सौभाग्य हमें मिलता रहे। गीता भवन के उपाध्यक्ष जगदीश चौधरी, डॉ. प्रवीण मंडलोई ने भी संबोधित किया। वरिष्ठ ट्रस्टी श्री बंशीलाल टांक ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन गीता भवन ट्रस्ट के सचिव पं. अशोक त्रिपाठी ने माना।

Related Articles

Back to top button