प्रदेश

पन्ना के प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्रीराम-जानकी मंदिर में हुआ भगवान श्री राम का जन्म

दिलीप शर्मा (दीपक)
पन्ना (म.प्र) ३० मार्च ;अभी तक;  मध्य्प्रदेश के पन्ना को सनातनी नगरी कहा जाता है और यहाँ सैकड़ों बर्षों से धार्मिक आयोजन बड़ी धूमधाम से होते आ रहे हैं।गुरुवार को भगवान श्री राम का जन्मोत्सव भी पारंपरिक तरीके से मनाया गया जो  राजशाही जमाने से चली आ रही परम्परा के अनुसार ऐतिहासिक राम मंदिर में भगवान राम का जन्म बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है जैसे ही दोपहर को 12:00 बजते हैं भगवान राम का जन्म के दर्शन पाने के लिए पन्ना के हजारों श्रद्धालु श्रो राम जनकी  प्राचीन मंदिर पहुंचते हैं भगवान राम के जन्म में महिलाएं परंपरानुसार बुंदेली बधाई सोहरे गाती हैं और नाचती हैं यहाँ भगवान के जन्मोत्सव में  महिलाएं कहती हैं कि भगवान राम के दर्शन पाकर हम धन्य हो गए।
 सरोज मिश्रा (श्रद्धालु) ने कहा की  पन्ना में भगवान राम का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से परंपरा अनुसार मनाया जाता है यहां भगवान की एक झलक पाने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की लाइन लगी रहती है दोपहर को जैसी 12 बजते हैं और ऐतिहासिक मंदिर राम जानकी मंदिर के पट खोलते हैं लोग रामलला के जयकारों से समूचा मंदिर परिसर गुंजायमान हो जाता है यहां भगवान की बुंदेली बधाइयां एवं गीत नृत्य महिलाएं अपने-अपने अंदाज में प्रस्तुत करती हैं यह सनातनी परंपरा पन्ना में राजशाही जमाने से ही चली आ रही है।
 हीरों के शहर पन्ना की यह परंपरा राजशाही जमाने से चली आ रही है इसमें राज परिवार के लोग भी शामिल होते हैं पुजारी कहते हैं कि बुंदेलखंड का यह प्रसिद्ध मंदिर जिसमें भक्त दूर-दूर से भगवान की एक झलक पाने को आते हैं।भगवान श्रीराम आज के दिन प्रकट हुए थे इसीलिए राम जन्म उत्सव मनाया जाता है।
 श्याम सुंदर अरजरिया (मंदिर के पुजारीn-
                            नगर में कानून और ब्यवस्था बनायाये रखने के लिए इस मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी भी चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए लगाए जाते हैं इस अवसर पर पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने कहा कि आज भगवान राम का जन्म है और उनकी एक झलक पाने को श्रद्धालु व्याकुल है सभी प्रकार के इंतजाम पूर्ण किए गए हैं और सभी हर्षोल्लास से यह त्यौहार मना रहे हैं।भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम है और उनका अनुसरण उनके अनुयायियों को करना चाहिए।
 संजय कुमार मिश्रा (कलेक्टर पन्ना) ने कहा कि आज भगवान राम का जन्म है और उनकी एक झलक पाने को श्रद्धालु व्याकुल है सभी प्रकार के इंतजाम पूर्ण किए गए हैं और सभी हर्षोल्लास से यह त्यौहार मना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button