प्रदेश

बीना स्टेशन पर मरम्‍मत कार्य के कारण कुछ ट्रेने प्रभावित

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर  एक अप्रैल ;अभी तक;  पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल के बीना स्टेशन पर प्‍लेटफार्म क्रमांक 3 पर वॉशेबल एप्रन एवं अन्‍य निर्माण कार्य के कारण कुछ ट्रेने निरस्‍त करने के साथ कुछ ट्रेनों के ठहराव को अस्‍थाई रूप से निरस्‍त एवं ठहराव समय में बदलाव किया गया है। प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है:-
निरस्‍त ट्रेने:-
दिनांक 07.04.2024, 14.04.2024, 21.04.2024, 28.04.2024, 05.05.2024 और 12.05.2024 को ओखा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्‍त रहेगी।
दिनांक 04.04.2024, 11.04.2024, 18.04.2024, 25.04.2024, 02.05.2024 और 09.05.2024 को गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस निरस्‍त रहेगी।
दिनांक 05.04.2024,12.04.2024,19.04.2024, 26.04.2024, 03.05.2024 एवं 10.05.2024 को सूरत से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19053 सूरत मुजफ्फरपुर एक्‍सप्रेस निरस्‍त रहेगी।
दिनांक 07.04.2024, 14.04.2024, 21.04.2024, 28.04.2024, 05.05.2024 एवं 12.05.2024 को मुजफ्फरपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19054 मुजफ्फरपुर सूरत एक्‍सप्रेस निरस्‍त रहेगी।
ठहराव निरस्‍त ट्रेने:-
दिनांक 08.04.2024, 15.04.2024, 22.04.2024, 29.04.2024, 06.05.2024 एवं 13.05.2024 को पटना से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19322 पटना इंदौर एक्‍सप्रेस बीना स्‍टेशन पर नहीं ठहरेगी।
दिनांक 10.04.2024, 12.04.2024, 17.04.2024, 19.04.2024, 24.04.2024, 26.04.2024, 01.05.2024, 03.05.2024, 08.05.2024 एवं 10.05.2024 को पटना से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19314 पटना इंदौर एक्‍सप्रेस बीना स्‍टेशन पर नहीं ठहरेगी।
ट्रेन के ठहराव समय में कमी:-
दिनांक 10.04.2024, 17.04.2024, 24.04.2024, 01.05.2024 एवं 08.05.2024 को बरेली से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 14320 बरेली इंदौर एक्‍सप्रेस का बीना स्‍टेशन पर ठहराव समय 05 मिनट के स्‍थान पर 02 मिनट रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा 139 से या एनटीईएस पर गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

 


Related Articles

Back to top button