प्रदेश

टीवी सीरियलों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी खंडवा की कलाकार शिवानी चक्रवर्ती अब नए सीरियल श्रावणी में पहली ग्रे.शेड की भूमिका में नजर आएंगी

मयंक शर्मा
खंडवा १६ अप्रैल ;अभी तक;   अभिनेत्रीए नृत्यांगना शिवानी चक्रवर्ती टॉलीवुड बालीवुड और भोजपुरी फिल्मों में चर्चित नाम बन चुकी है। कई टीवी सीरियलों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी खंडवा की कलाकार शिवानी चक्रवर्ती अब नए सीरियल श्रावणी में पहली ग्रे.शेड की भूमिका में नजर आएंगी।
                                   शिवानी ने बताया मेरा जन्म खंडवा में नारायण चक्रवर्ती और तृप्ति चक्रवर्ती के यहां हुआ था। पिता बैंक अधिकारी और माता गृहणी रही है। बंगाली परिवार से होने के कारण बचपन से ही सिंगिंग और डांसिंग का शौक रहा। मेरे परिवार ने मेरी इस कला को हमेशा बढ़ावा दिया। मैंने अपनी पढ़ाई संत जोसफ स्कूल खंडवा और कॉलेज की डीएवीवी इंदौर से की है। डांसिंग के साथ अभिनय का शौक भी बढ़ता गया और इसी में कॅरियर बनाने के लिए मेरा संघर्ष शुरू हुआ।
                                    शिवानी ने बताया खंडवा में जन्मी हूं और महान हरफनमौला कलाकर किशोर दा से प्रेरित हूं। किशोर दा खंडवा के कलाकारों के लिए हमेशा ही प्रेरणा स्रोत रहे हैं। खंडवा में किशोर दा के जन्मदिनए पुण्यतिथि पर हमेशा ही उनकी समाधि पर जाकर नमन करती हूं। अब भी जब खंडवा आती हूंए किशोर दा की समाधि पर जाना नहीं भूलती। उनकी प्रेरणा से ही मैं अपने कॅरियर को आगे बढ़ा रही हूं।
                                        कई टीवी सीरियलों में छोटे.छोटे रोल से मेरी पहचान बनने लगी। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी चार एपिसोड करने का मौका मिला। टीवी सीरियल पवित्राए निमकी मुखियाए निमकी बहू में बहू के लीड रोल ने पहचान दिला दी। भोजपुरी फिल्मों में भी अभिनय और आयटम सांग करने का मौका मिला। इसके बाद फिर टॉलीवुड में वापसी की ओर नया सीरियल श्रावणी कर रही हूं। इस सीरियल में पहली बार ग्रे.शेड की भूमिका है। इसे न तो खलनायिका कह सकते हैए न नायिका। एक छोटी बच्ची के संघर्ष की कहानी हैए जिसकी मैं बुआ बनी हूं।
                              श्रावणी सीरियल का फस्र्ट प्रोमो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। प्रोमो में एक छोटी बच्ची श्रावणी जिसके माता.पिता नेत्रहीन है और वह अपने माता.पिता के लिए संर्घष करती दिख रही है। इस प्रोमो में शिवानी चक्रवर्ती भी नजर आ रही है। शिवानी का कहना है कि अभी इस सीरियल के बारे में ज्यादा नहीं बताया जा सकता। अभी इसके कई प्रोमो आना बाकी है।

Related Articles

Back to top button