प्रदेश

अब 13 अभ्यर्थी निर्वाचन क्षेत्र में

आनंद ताम्रकार
बालाघाट 31  मार्च ;abhi tk;  आम लोकसभा निर्वाचन में जारी कार्यक्रमानुसार शनिवार को नाम वापसी के बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी फायनल हो गए है। नाम वापसी के तुरंत बाद चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया की गई। अब बालाघाट- सिवनी लोकसभा सीट से 13 अभ्यर्थी निर्वाचन क्षेत्र में है।
                     इनमें कंकर मुंजारे बहुजन समाजवादी पार्टी को हाथी, भारती पारधी भारतीय जनता पार्टी को कमल, सम्राट अशोक सिंह सरसवार इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, नंदलाल उइके गोंडवाना गण्तंत्र पार्टी को आरी, प्रियंका संजय भंडारकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी को बॉसुरी, डी.एल मानेश्वर पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया को फलो से युक्त टोकरी, मोहन राऊत राष्ट्र वादी भारत पार्टी को हीरा, अधिवक्ता सत्य.प्रकाश शुल्के मप्र जन विकास पार्टी को प्रेशर कुकर तथा निर्दलीय प्रत्यावशियों में दिलीप छाबड़ा को कम्युदी भटर, धनेंद्र देव पवार बनवारी सेठ को सेब, भूवन सिंह कोराम को नागरिक, महादेव नागदेवे को कॉंच का ग्लास और राजकुमार नागेश्वर को चारपाई चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।

Related Articles

Back to top button