प्रदेश

विभिन्न विभागो में रिक्तपदो की पूर्ती तत्काल की जायेः-डॉक्टर पान्डेय

दीपक शर्मा

पन्ना १४ अप्रैल ;अभी तक; प्रदेश मे विभिन्न विभागो मे शासकीय कर्मचारीयों के 80 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी अधिकारी के पद खाली है। जिससे आम जनता का कार्य लगातार प्रभावित हो रहा है। उसके बावजूद सरकार द्वारा विभागो में अधिकारी कर्मचारीयों की नियुक्ति नही की जा रही है। आम जनता कार्यालयों मे कार्य कराने के लिए चक्कर काटती है लेकिन कर्मचारीयों के आभाव में आम जनता के कार्य नही हो रहें है। लगातार प्रत्येक माह हजारो कर्मचारी सेवा निव्त्त हो रहें है लेकिन उनके स्थान पर नये कर्मचारीयों की पूर्ती नही की जा रही है।

उक्त मामले को लेकर सेवा निव्त्त चिकित्सक तथा राज्य पत्रित अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला प्रवक्ता डॉक्टर एम पी पान्डेय नें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तीन सूत्रीय ज्ञापन भेजते हुए लेख किया है कि प्रदेश के लगभग सभी विभागो मे कर्मचारीयों की भारी कमी है। जो पद पूर्व से निर्धारित थें उक्त पदो की तत्काल पूर्ती जनहित में की जाये। जहां एक ओर प्रदेश में बेरोजगारी कम होगी तथा लाखो बेरोजगारो को रोजगार मिल जायेगा, वहीं दूसरी ओर शासकीय कार्यालयो मे कर्मचारीयों की लगातार हो रही कमी पूरी हो जायेगी। उन्होने कहा कि सरकार तथा प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिराज सिंह से अनुरोध है कि कर्मचारीयों की सेवा निवृत्ती आयू बढाना इस समस्या का निराकरण नही है, कर्मचारीयों की नियमित भर्ती की जाये जिससे विभागो में विधिवत रूप से कार्य संचालन हो सकें। पान्डेय ने बताया कि शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग, ग्रामीण विकास, आयुष, लोक निर्माण, जल संसाधन शासन के आधीन सहित अनेक विभागो में कर्मचारीयों की भारी कमी देखी जा रही है। इस लिए तत्काल सभी विभागो में भर्ती प्रकिया अविलंब प्रारंभ की जाये।

Related Articles

Back to top button