प्रदेश

साक्षी फैक्ट्री में जहरीली गैस से हुई मजदूरो की मौत के मामले में फैक्ट्री के मालिक व मैनेजर अपराध दर्ज, मैनेजर हिरासत में 

देवेश शर्मा
मुरैना 31अगस्त ;अभी तक;  मुरैना जिले के नूराबाद एरिया स्थित साक्षी फैक्ट्री में कल कथित जहरीली गैस रिसाव से पांच मजदूरो की मौत के मामले में फैक्ट्री प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। फैक्ट्री में  चैरी,गुलकंद बनाने के लिए उपयोग में आने वाले पपीता को  कैमिकल की जगह नमक से गलाने से उसमें जहरीली गैस बन गई। यही कथित गैस पांच मजदूरो की मौत की बजह बन गई। नूराबाद पुलिस ने पांच घंटे की पड़ताल के बाद फैक्ट्री मालिक तथा मैनेजर के खिलाफ धारा 304 भादवि का मामला दर्ज कर मैनेजर को हिरासत में ले लिया है।
                                   ग्वालियर के औद्योगिक सुरक्षा उप संचालक आनन्द रायसरदार के अनुसार साक्षी फैक्ट्री में सुरक्षा के उपाय कमजोर मिले हैं।उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में अकुशल श्रमिकों को टैंक में उतारा गया,उनके पास ऑक्सीजन गैस सिलेंडर, सैफ्टी किट नही थी। डेढ़ दो महीने में टैंक खाली होने के बाद उसकी सफाई कराई जाती है, लेकिन प्रबंधन ने नहीं किया।उन्होंने बताया किफैक्ट्री के छै टैंक वाले हाल  में कोई वेटिलेशन , एग्जोस्त फैन नहीं था। चारों तरफ से बंद हाल में पपीता, नमक के सड़न से हानिकारक गैस बन गई। उन्होनें टैंक में दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत लिए प्रथमदृष्टया प्रवंधन की लापरवाही माना है।
                               दूसरी ओर फैक्ट्री के संचालक विपिन गोयल ने कहा कि उनकी फेक्ट्री में हमेशा से ही पपीता को नमक के टैंक में डालकर उसका दूध निकालने का सिस्टम है। ऐसा काफी दिनों से चल रहा है और मृतक मजदूर ही फैक्ट्री में टैंक साफ कर ने का काम करते थे। घटना दिनांक को फेक्ट्री के अंदर बने पांच अन्य टैंक में सफाई के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होनें इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।उधर नूराबाद पुलिस ने साक्षी फैक्ट्री के मालिक स्रजल अग्रवाल व प्रबंधक संजय कुशवाह को अपनी जांच पड़ताल के बाद घोर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध धारा 304भादवि (सदोष मानव वध)का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु करदी है।
                           थाना प्रभारी मलखान सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने देर रात फैक्ट्री के आरोपी प्रबंधक संजय कुशवाह को हिरासत में ले लिया है।उससे घटना के बारे मे पूछताछ की जारही है।फैक्ट्री संचालक कल ही मौके से भाग निकला था,उसे तलासा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button