प्रदेश

मनोज टीवीएस ने बेहतर परफॉर्मेंस का मनवाया लोहा, एक्सीलेंस अवार्ड मिला

मोहम्मद सईद
शहडोल, 18 जनवरी अभी तक। टीवीएस मोटर कंपनी के संभागीय मेन डीलर मनोज टीवीएस ने एक बार फिर अपने बेहतर परफॉर्मेंस का लोहा मनवाया है। मनोज टीवीएस को बेहतर सेल्स सर्विस सेवा प्रदाता के लिए रायपुर में आयोजित मेन डीलरों के कांफ्रेंस में कंपनी द्वारा मनोज टीवीएस शहडोल के डॉयरेक्टर मनोज गुप्ता को एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
                               कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने मनोज टीवीएस के डॉयरेक्टर मनोज गुप्ता को उनके उत्कृष्ट व्यवसाय व उपभोक्ताओं को सर्वोत्तम सेवा प्रदाता के लिए सराहना की हैं। उल्लेखनीय है कि टीवीएस मोटर कंपनी द्वारा छग की राजधानी रायपुर में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के मेन डीलरो का कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया था। कांफ्रेंस में कंपनी के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
                                    कॉन्फ्रेंस में टीवीएस मोटर कंपनी के अधिकारियों ने मेंन डीलरों को आगामी कार्यो को दृष्टिगत रखते हुए शोरूम में कंपनी के सभी माडल-कलर्स की गाड़ियों की उपलब्धता, आकर्षक फाइनेंस स्कीम के साथ प्लान करने के आवश्यक टिप्स दिए।
                                    मनोज टीवीएस के डायरेक्टर राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता एवं योगेश गुप्ता ने अवार्ड मिलने पर चर्चा के दौरान बताया कि कंपनी के द्वारा बेहतर सेल्स, सर्विस, प्राफारमेंस करने पर शोरूम के सेल्स, सर्विस, फाइनेंस और स्पेयर पार्टस टीम के द्वारा बेहतर काम करने के परिणाम स्वरूप ही मनोज टीवीएस के कार्य को कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहा है।
                                स्मरणीय हो कि इसके पहले भी मनोज टीवीएस शोरूम ने सेल्स, सर्विस एवं कंपनी के अन्य एक्टिविटी में शामिल होकर अनेकों पुरस्कार जीते हैं। मनोज टीवीएस ने टीम भावना से कार्य कर कंपनी के हर कसौटी पर हमेशा खरा उतरा। इसी का परिणाम है कि कंपनी उत्कृष्ट व्यवसाय करने पर मनोज गुप्ता की पीठ थपथपाई है।

Related Articles

Back to top button