प्रदेश

मध्य प्रदेश में रतलाम जिले से चुना गया बिरला विधायक, कमलेश्वर डोडियार मोटर साईकिल पर निकले भोपाल

अरुण त्रिपाठी

रतलाम, 07 दिसंबर ;अभी तक;  मध्यप्रदेश की विधानसभा मे सभी  सीटों पर भाजपा और कांग्रेस विधायक जीते है, तो रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से एकमात्र तीसरी पार्टी भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश डोडियार ने जीत दर्ज की है। वे प्रदेश के ऐसे विरले विधायक है, जो चार पहिया वाहन नहीं होने पर ठिठुरती ठंड में मोटर साईकिल पर ही भोपाल निकल गए। इसकी जानकारी उन्होने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी।

                                 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और रतलाम पुलिस को टैग करते हुए उन्होेंने लिखा-मैं कमलेश डोडियार विधायक बनने के बाद समय पर किसी भी दोस्त की वाहन की मदद न मिलने पर मोटर साइकिल से शपथ ग्रहण के पूर्व होने वाली कागजी कार्रवाई के लिए विधानसभा भोपाल के लिए निकल चुका हूं। मेरी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाए, ताकि मेरे साथ कोई अनहोनी न हो सके।
                                इस पोस्ट के बाद कमलेश फेसबुक पर लाइव आए और कहा-मैं सैलाना सीट से जीतने वाला उम्मीदवार कमलेश डोडियार हूं, अभी विधायक और सीएम के शपथ ग्रहण की तारीख तय नहीं हुई है लेकिन आज कुछ कागजी कार्रवाई के लिए भोपाल विधानसभा जा रहा हूं। कमलेश ने कहा कि आप सबको देखकर आश्चर्य हो रहा होगा कि मैं विधायक बनने के बाद फोर व्हीलर से सफर क्यों नहीं कर रहा हूं। मैं बाइक से भोपाल क्यों जा रहा हूं, लेकिन आप में से बहुत से लोगों को पता होगा कि मैं अब तक पूरे चुनाव में जुगाड़ के सहारे चला हूं,सभी जानते हैं कि मैं एक मजदूर वर्ग से आता हूं और काफी गरीब हूं। भोपाल जाने के लिए मैंने कई दोस्तों को फोन किया था कि आप लोग फोरव्हीलर लेकर आ जाओ, भोपाल जाना है, लेकिन समय पर उनसे कुछ सहायता न मिल पाने पर मैं बाइक से ही भोपाल के लिए निकल गया हूं।
                                      कमलेश्वर ने रतलाम जिले की सैलाना सीट पर कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गेहलोत को 4 हजार 618 वोटों से हराया और प्रदेश में सत्ता सुख देख रही भाजपा को तीसरे नंबर पर खदेड दिया। उन्होंने कर्ज लेकर चुनाव लड़ा है। जिले के राघाकुआं गांव में पैदा हुए कमलेश्वर दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ कैंपस से एलएलबी कर रहे है। जयस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उन्होंने वर्ष 2018 का चुनाव भी लड़ा था, तब उन्हें 18 हजार 800 वोट मिले थे और वे चुनाव हार गए थे। इसके बाद वे वर्ष 2019 में वे भारत ट्राइबल पार्टी के टिकट पर रतलाम लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लडे थे।

Related Articles

Back to top button