प्रदेश

पूर्व मंत्री कुसुम महदेले पन्ना सीट से लड़ेगी चुनाव…!टिकिट मिलने का भरोसा जताया, बुंदेलखंड में सियासी भूचाल की आहट

।। दीपक शर्मा पन्ना।।
पन्ना 16 ;अगस्त ;अभी तक; शिवराज सरकार की पूर्व मंत्री और भाजपा की तेज तर्रार ओर कद्दावर नेत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले अपने चिर परिचित अंदाज़ में पन्ना विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरेगी। इसके लिए वह पूरी तरह से तैयार है…। उन्हें भरोसा हे कि पार्टी इस बार उन्हें टिकिट जरूर थमाएगी एवं पार्टी के बरिष्ठ लोगो का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने साफ किया कि अब 75 वर्ष उम्र का बंधन पार्टी गाइडलाइन में नही रह गया।कर्नाटक से लेकर मध्य्प्रदेश में यह फार्मूला नही चला।
                            उल्लेखनीय है कि 2018 के बिस चुनाव में 75 वर्ष होने के फार्मूले के फेर में आने के बाद सुश्री महदेले की टिकिट पार्टी आलाकमान द्वारा अंतिम समय मे काट दी गयी थी।जिससे वह चुनाव नही लड़ पाई थी।लेकिन 2023 के बिस चुनाव में टिकिट मिलने का उन्होंने पूरा भरोसा जताया है।
                          अगर सुश्री महदेले को भाजपा आलाकमान टिकिट देती है तो बुंदेलखंड के सियासत में चुनाव पूर्व बड़ा सियासी भूचाल आ सकता है।जिसमे मामा शिवराज के कई मंत्रियों की टिकिट खतरे में पड़ सकती है। लंबे समय से पार्टी के हासिये में चल रही सुश्री महदेले अब शिवराज सरकार के पक्ष में खड़ी दिख रही हे उन्होंने सरकार को 50 % कमीशन की सरकार बताने वाले कांग्रेसियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों को उन्हें  सिद्ध भी करना होगा।उनके द्वरा लगाये गए आरोपी बे-बुनियाद है।
                          उन्होंने पन्ना स्थित निज निवास पर कल अपने जन्मदिन के मौके पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की भाजपा सूबे की सभी 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी ओर एक बार फिर शिवराज सरकार मध्य्प्रदेश में बनायेगी।साढ़ें चार सालों तक पार्टी कार्यक्रमों से दूर रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका जबाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से आप लोगों को पूछना चाहिए।कांग्रेस नेता मुकेश नायक से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह मेरे भाई जैसे है उनका मेरे बंगले पर आने के सियासी कयास नही लगाना चाहिए।उनसे केवल एक सौजन्य भेंट थी।
                               उन्होंने एक अन्य सवाल के जबाब में कहा कि  अब तक कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकिट देने की कोई पेश कस नही की गयी ओर न ही मेरा कांग्रेस में जाने की  कोई योजना है। इस बीच भाजपा की फायर-ब्राण्ड नेता सुश्री महदेले  के दिल का दर्द भी पत्रकारो के सामने झलक उठा। और कहा कि पार्टी आलाकमान ने 2018 बिस चुनाव में 30 हजार से जीते ब्यक्ति का टिकिट काट दिया गया था वही 11 हजार से हारे लोगों को टिकिट दे दी गई थी लेकिन 2023 के चुनाव में उन्हें उममीद है कि पार्टी आलाकमान बरिष्ठ नेताओ का ध्यान जरूर रखेगा।
                                 सुश्री महदेले से जब इस बार फिर टिकिट न मिलने पर अन्य विकल्प के बारे में सवाल किया गया तो वह सफाई से सवाल को टाल गयी।ऐसे में राजनीतिक पंडितों द्वारा ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि आगामी चुनाव में पन्ना सहित समूचे बुंदेलखंड में जमकर चुनावी घमासान होना तय माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button