प्रदेश

कान्हा नेशनल पार्क से पानी की खोज में  घायल अवस्था में एक टाइगर ग्राम पंचायत कोहका में पहुंचा

आनंद ताम्रकार

बालाघाट 11 जून ;अभी तक;

कान्हा नेशनल पार्क से 15 किलोमीटर की दूरी में ग्राम पंचायत कोहका में एक छोटे पानी की झील के निकट एक टाइगर बैठा हुआ है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कान्हा नेशनल पार्क से पानी की खोज में  घायल अवस्था में एक टाइगर यहां पर पहुंचा हुआ है।  दूर से देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है  टाइगर घायल व अस्वस्थ है।
                                   इसकी खबर लगते ही कान्हा प्रबंधन ,बैहर वन विभाग, बैहर पुलिस एवं बैहर का पूरा प्रशासन  मौके स्थल में पहुंचा हुआ है व टाइगर‌ के सुरक्षा के लिए रेस्क्यू टीम पहुंची हुई है।

Related Articles

Back to top button