प्रदेश

रोटरी मण्डल का सर्वश्रेष्ठ रोटेरियन अवार्ड दिनेश जैन को

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १९ अगस्त ;अभी तक;  रोटरी मण्डल 3040 का श्रेष्ठ रोटेरियन अवार्ड रोटरी क्लब मंदसौर के श्री दिनेश जैन को दिया गया।
                               श्री दिनेश जैन रोटरी क्लब मंदसौर के पूर्व अध्यक्ष है तथा वर्तमान में रोटरी क्लब मंदसौर के सीईओ है। सर्वश्रेष्ठ कार्य व निरंतर सक्रियता हेतु यह अवार्ड श्री दिनेश जैन को दिया गया।
                                     क्लब अध्यक्ष पवन पोरवाल ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ रोटेरियन मंडल 3040 हेतु माह जुलाई  में 45 नामों पर विचार पैनल द्वारा किया गया तथा सर्वानुमति से पांच रोटेरियन को यह अवार्ड मंडल द्वारा दिया गया। श्री दिनेश जैन वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट है श्री दिनेश जैन जैन सोश्यल ग्रुप, कर सलाहकार संघ, सीए एसोसिऐशन के अध्यक्ष रह चुके है। उल्लेखनीय है कि श्री दिनेश जैन ने सबसे ज्यादा सदस्य अभी तक रोटरी क्लब मंदसौर में बनाये है।
                                  सीए दिनेश जैन को मण्डलाध्यक्ष श्रीमती ऋतु ग्रोवर, मंडल की कार्यपालक सचिव श्रीमती दिप्ती कोठारी, मंडल के पूर्व मण्डलाध्यक्ष नितिन डफरिया, गजेन्द्र नारंग, आगामी मण्डलाध्यक्ष अनिश मलिक, सुशील मल्होत्रा, संस्कार कोठारी तथा क्लब के सचिव अनिल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण उकावत, संजय गोठी, शरद गांधी, दिनेश रांका, राजेश सिंघवी, सुधीर लोढ़ा, अशोक उकावत, सुरेन्द्र जैन, मनीष गर्ग, सौरभ तोमर, पिंकेश चेलावत, नरेन्द्र मारू, नरेन्द्र मेहता, प्रमोद कीमती, कनक पंचोली, अमरकांत गर्ग, बाबूलाल जैन, प्रकाश सिसौदिया, विवेक जैन, कारूलाल सोनी, भंवरलाल सोनी, महेन्द्र धाकड़, राकेश डोसी, हनुमंत राणावत, कपिल भण्डारी, शैलेन्द्र भंडारी, पवन जैन, पवन सेठिया, रितेश भगत, सूरज तोमर, मनोज भाचावत, मनीष जैन, प्रहलाद काबरा, अजय नागोरी, रोहित छाबड़ा, प्रवीण गुप्ता, डॉ. कमलेश कुमावत, डॉ. संजीव मेहता, डॉ पवन मेहता,राहुल नाहटा, प्रदीप पहाड़िया, विजय जैन, मोतीलाल मेहता, विमल पामेचा, राधेश्याम झंवर, संजय पाडलिया, अशोक आसवानी, रोहित संघवी, संजय जैन, विकास रावत, विवेक पोरवाल, अमित छाबड़ा, दीपक लिमानी, कपिल खैराजानी, डॉ. राठौर, सुरेन्द्र कुमावत, विनय अग्रवाल आदि ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button