प्रदेश

श्री हनुमंत कथा के द्वितीय दिवस रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने सुनी कथा, पांडाल, खेत, मैदान, रास्ते सभी पर भक्तों का तांता

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १ ९ जून ;अभी तक;  हम लोग जीवात्मा हैं और जीवात्मा काम, क्रोध, लोभ, मद, मत्सर जैसे बंधनों में उलझा रहता है। सद्गुरु ही इन बंधन से हमें मुक्ति दिला सकते हैं और हनुमान जी सबसे बड़े सद्गुरु हैं। इसलिए हमें हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। जो यह पढ़े हनुमान चालीसा, होय सिद्धि साखी गोरी सा। यह बात संत श्री धीरेंद्र कृष्ण जी शास्त्री ने मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा में खेजड़िया बालाजी पर आयोजित हो रही श्री हनुमंत कथा के द्वितीय दिवस कही। कथा के दूसरे दिन जिले में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में उपस्थित होने वाली संख्या का अब तक का सारा रिकॉर्ड टूट गया। पांडाल, शेष बची खुली भूमि रास्ते सभी और केवल भक्त ही भक्तों का ताता था।
                                  कथा के द्वितीय दिवस बागेश्वर धाम के महंत संत श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उडना है तो सामान कम होना चाहिए और जीवन में मुस्कुराहट चाहिए तो अरमान कम होना चाहिए। संगीतमय कथा के दौरान पं शास्त्री ने सभी भक्तों की जय बोलते हुए कहा कि विद्वान नहीं विद्यावान बनो। मेरे इष्ट प्रभु हनुमानजी भी विद्यावान है। हनुमान चालीसा की चौपाई में भी विद्यावान आता है। आपने कहा कि विद्या के साथ विनय आता है विद्यावान व्यक्ति विनयवान होता है। लेकिन विद्वान व्यक्ति अभिमान अहंकारी हो सकता है। विद्वान होना अलग बात है और विद्यावान होना अलग बात है। आपने कहा कि रावण भी विद्वान था इसलिए मां सीता का हरण कर लाया और प्रभु हनुमानजी विद्यावान है इसलिए सैकडों मीलो का सफर तय कर मां सीता का पता लगाकर आ गयें। इसलिन जीवन में विद्यावान बनों और विनयशाली बनों अपने धन का सद्पयोग करों दिखावा मत करो।
                        कथा के शुभारंभ में पधारें सभी अतिथियों और बोहरा समाजजनों ने पं शास्त्री और पौथी की आरती उतारी। दो राहगीर बुजुर्गों को अपने साथ लाकर अतिथि बनाया
                              गुरुवार को कथा में संत श्री शास्त्री ने कथा पंडाल में आते हुए दो सामान्य श्रद्धालु भक्तों को अपने वाहन में बिठाया और कथा का अतिथि बना दिया। जीवन के ऐसे सौभाग्य करने पर दोनों ही श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इन दोनों अतिथियों ने शेष अन्य अतिथियों के साथ व्यासपीठ की पूजन कर आरती की।
मंत्री देवड़ा, सांसद गुप्ता सहित अन्य अतिथि हुए शामिल
                                 गुरुवार को मध्य प्रदेश शासन के वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, किन्नर गुरु अनीता दीदी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने व्यासपीठ का पूजन कर आरती की और संत श्री शास्त्री का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button