प्रदेश

हाइवा के टक्कर से देवर-भाभी की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

एस पी वर्मा
सिंगरौली  २६ नवंबर ;अभी तक;   जिला मुख्यालय से तकरीबन 25 किलोमीटर दूर  बरगवॉ थाना क्षेत्र के गड़ेरिया-डगा में   पूर्व सरपंच सीता देवी के घर के समीप रविवार की शाम करीब 5.30 बजे स्कूटी एवं हाइवा वाहन के आमने -सामने हुई सीधी भिडंत में स्कूटी सवार बरहवा टोला निवासी  रिश्ते में देवर-भाभी की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं स्कूटी में सवार डेढ़ साल का मासूम बालक  गंभीर रूप से घायल है।उक्त घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बैढऩ- बरगवॉ के मुख्य मार्ग में जाम लगाकर करीब 4 घण्टे बाधित कर रखा था।
                                         घटना के संबंध में बरगवॉ टी आई आर पी सिंह से मिली जानकारी के अनुसार बरहवा टोला के मोहित सेन अपनी भाभी एवं भतीजा को लेकर विंध्यनगर आ रहा था कि मनिहारी में खेल मैदान के फीलिंग कार्य में लगे बेकाबू हाइवा  विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहा था कि दोनों में गड़ेरिया मुख्य मार्ग स्थित सीता देवी के घर के सामने चन्द कदम दूर दोनों में आमने-सामने भिडंत हो गयी। हाइवा वाहन के लापरवाह चालक स्कूटी सवार को रौंद दिया। इस भीषण सड़क हादसे में  स्कूटी सवार मोहित सेन पिता गणेश सेन उम्र 26 साल, अंजना सेन पत्नी रोहित सेन उम्र 25 साल की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि रोहित का बच्चा आराब उम्र डेढ़ वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। मासूम बालक का पैर टूट गया है। जिसे जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।  जबकि प्रत्यक्षदर्शी दुर्घटना इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह से चकनाचूर हो गयी और उसमें सवार मासूम बालक के अलावा देवर-भौजाई की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।  जैसे ही आस-पास के लोगों को दुर्घटना की जानकारी लगी मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। पुलिस परिजनों को समझाईस देती रही है। बरगवां पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया किंतु हालात बिगड़ते देख मोरवा, गोरबी पुलिस को बुलाया गया है। जहॉ रात करीब 8 बजे बरगवॉ टी आई आर पी सिंह, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार बरगवॉ, मोरवा टीआई अशोक सिंह परिहार के समझाइस के बाद परिजन एवं ग्रामीण जाम छोडऩे के लिये तैयार हुये। मृतक के परिजनों को तत्कालिक रूप से संविदाकार के द्वारा तीन लाख की सहायता राशि दी गयी है। इतनी ही रकम और दिये जाने की चर्चा हुई। फिलहाल बरगवॉ पुलिस आरोपी चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच कर  रही है।
००००
बर्थडे मनाकर आ रहा था ड्यूटी पर
जानकारी के मुताबिक मोहित सेन का कल जन्मदिन था। वह एनटीपीसी विंध्यनगर के एक संविदा कंपनी में वर्कर था। कल शनिवार को घर जाकर परिवार व मित्रों के साथ जन्मदिन मनाया और आज अपनी भाभी अंजना को लेकर विंध्यनगर आ रहा था। मृतिका अंजना विंध्यनगर में ब्यूटीपार्लर चलाती थी। उक्त घटना के बाद गणेश सेन के घर में मातम पसर गया है। मृतक के पिता-मॉ एवं अन्य परिवार जन बदहवास हालत में है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Back to top button