प्रदेश

हनुमान जन्मोत्सव पर फूलों की गुफा से सजा बड़े बालाजी का दरबार

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ५ अप्रैल ;अभी तक;  प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पुराने बस स्टेण्ड स्थित प्रसिद्ध व चमत्कारी श्री बड़े बालाजी के दरबार को फूलों व वद्युत सज्जा से सुज्जजित किया गया है। मंदिर में फूलों से आकर्षक गुफा बनाई गई है। हनुमान जन्मोत्सव पर आज प्रातःकाल से अनेक आयोजन होंगे। सायंकाल भव्यातिभव्य महाआरती का आयोजन रखा गया है।
                              मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. दिलीप शर्मा व प्रवक्ता रवि ग्वाला ने बताया कि आज 6 अप्रैल गुरूवार को हनुमान जन्मोत्सव के लिये बालाजी का दरबार फूलों की गुफाओं से सुसज्जित हुआ  है। साथ ही मंदिर में प्रातःकाल से ही हवन, धूप, ध्यान होगा। बालाजी की धुन पर दिनभर धार्मिक आयोजन होंगे। शाम 6 बजे से किशोर बैंड की मधुर धुन, कोटा बूंदी की शहनाई, धार के नगाड़़े, कोटा बूंदी की रंगारंग आतिशबाजी के साथ बालाजी की महाआरती होगी। साथ ही महाआरती केदौरा उज्जैन की तोप से पुष्पवर्षा होगी।
                              समिति अध्यक्ष पं. दिलीप शर्मा, विनय दुबेला, विनोद रूनवाल (ज्योतिष गुरू), भानुप्रताप सिंह सिसौदिया, राजाराम तंवर, चौथमल शर्मा, अनिल सुराह, हेमन्त सुरा, महेंद्रसिंह सिसौदिया, अनुप माहेश्वरी, सज्जनलाल खमेसरा, शिवशंकर सोलंकी, रवि ग्वाला, दिलीप व्यास, शरद धींग रूपलाल खिंची, जितेन्द्र व्यास, कपिल सौलंकी, विनोद सुराह, ईश्वरसिंह चुण्डावत, जीवनलाल गोसर, बबलू देवड़ा, दीपक बड़सोलिया, उदय भान सुराह, प्रेम मोड़ा, अशोक परमार, हेमन्त सिसौदिया, संजय चौरड़िया, छगनलाल पारिख ने सभी भक्तों से बालाजी के दर्शन एवं महाआरती में सम्मिलित होने का आव्हान किया है।

Related Articles

Back to top button