प्रदेश

गायत्री परिवार ने कुबेर मंदिर में स्वच्छता का द्वितीय चरण चलाया

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २५ दिसंबर ;अभी तक;  गायत्री परिवार द्वारा नगर के मंदिर परिसरों, बगीचों, बावड़ियों में सफाई अभियान का क्रम निरंतर जारी है। श्रमदानियों ने खिलचीपुरा स्थित भगवान कुबेर मंदिर में सफाई अभियान का द्वितीय चरण चलाया गया। जिसके तहत मंदिर के पीछे के भाग को साफ स्वच्छ कर श्रमदानियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
                            इस दौरान श्रमदानी हर्ष शर्मा ने कहा कि जहां गंदगी होगी वहां अधिक बीमारी पैदा होगी। बीमारियों से दूर रहना है कि हमें अपने घर के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों को साफ व स्वच्छ रखना होगा।
                          गायरी परिवार के श्रमदानी रमेश सोनी ने कहा कि हमने मंदिर के बगीचों की स्वच्छता का अभियान चला रखा है। अधिकांश स्थानों पर गंदगी मिल रही है। गायत्री परिवार के इस अभियान से जुड़कर इस अभियान को ओर गति प्रदान करे। आपने नगर के जागरूक नागरिकों से आव्हान किया कि सार्वजनिक स्थानों पर चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में सहभागिता प्रदान करें। जैसे अपने घरों में हम गंदगी नहीं करते है इस प्रकार सार्वजनिक स्थानों को साफ व स्वच्छ रखने का संकल्प ले।
                           श्रमदान में सेवानिवृत्त कोषालय अधिकारी बी.एल. चौहान, योगेशसिंह, रमेश सोनी, नालछा माता मंदिर ट्रस्टी हर्ष शर्मा, रमेश सोनी, कादर मंसूरी एडवोकेट, कन्हैयालाल शर्मा, मांगीलाल लक्षकार, खिलचीपुरा के बालकों हरिओम करालिया, सूरज ठाकुर, आयुष ठाकुर, रोहित ठाकुर, हर्षित ठाकुर, बुरू ठाकुर, सिद्धार्थ ठाकुर ने श्रमदान में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button