प्रदेश

भगवान पशुपतिनाथ लोक की उपलब्धि लेकर आया था मन्दसौर का गौरव दिवस

महावीर अग्रवाल
 मंदसौर  ७ दिसंबर ;अभी तक;  मंदसौर के सम्राट यशोधर्मन से जुड़ा मंदसौर का गौरव दिवस भगवान पशुपतिनाथ लोक की अविस्मरणीय उपलब्धि लेकर गत वर्ष आया है। मेरी मांग पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर मंदसौर में भी पशुपतिनाथ लोक की परिकल्पना को साकार करने की घोषणा की और 25 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की, जिससे कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। मंदसौर के लिए  मिली यह उपलब्धि हमेशा मेरी स्मृति में रहेगी और ऊर्जा भी देगी।
                                    यह बात पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता  यशपाल सिंह सिसोदिया ने एक वक्तव्य में कहीं । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पूरे प्रदेश में  शहर के गौरव दिवस को मनाने का निर्णय लिया था जिसके तहत गत वर्ष मंदसौर में भी सम्राट यशोधर्मन की विजय गाथा से जुडे  8 दिसंबर को प्रतिवर्ष गौरव दिवस के रूप में मनाना प्रारंभ किया, इसमें मंदसौर शहर की जनता ने भी हिस्सेदारी तय की और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी इस महत्वपूर्ण दिवस पर मंदसौर आगमन हुआ । गौरव दिवस के मौके पर पुरा संपदा को खंगालने का प्रयास किया और मंदसौर के सम्राट यशोधर्मन के कृतित्व और व्यक्तित्व के बारे में भी हर व्यक्ति को जानने का मौका मिला ।
                                        श्री सिसोदिया ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर मेरी मांग पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहर का गौरव तब और बढ़ा दिया जब राजाधिराज भगवान पशुपतिनाथ लोक की परिकल्पना को साकार करने की घोषणा की 25 करोड रुपए की प्रारंभिक कार्य योजना बनी और उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर मंदसौर में भी भगवान पशुपतिनाथ लोक का कार्य प्रारंभ हो चुका है। यह  महत्वपूर्ण उपलब्धि गौरव दिवस से जुड़ी है जो मुझे सदैव स्मृति में रहेगी और एक नई ऊर्जा भी देती रहेगी।

Related Articles

Back to top button