प्रदेश

दिगंबर जैन सीनियर सिटीजन सोशल ग्रुप का दिवाली मिलन समारोह संपन्न

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर २१ नवंबर ;अभी तक;  भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं गौतम गणधर के केवल ज्ञान प्राप्ति के दीपोत्सव पर्व पर दिगंबर जैन सीनियर सिटीजन सोशल ग्रुप द्वारा तीन छतरी बालाजी मंदिर परिसर में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह सभा में ग्रुप के संरक्षक से दीपक भूता, संस्थापक अध्यक्ष श्री राजकुमार गोधा, परामर्शदाता कोमल प्रकाश जैन, पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल जैन, अध्यक्ष अजीत  बंडी, सचिव विनोद सिंहल ,कोषाध्यक्ष अशोक जैन मंचासिन  पदाधिकारी द्वारा श्रीजी के चित्र पर दीप प्रज्वलन किया गया
                                श्रीमती राजकुमारी द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया । कवि कोमल प्रकाश जैन पंछी द्वारा अपनी कविता के माध्यम से शुभकामना देते हुए यह संदेश दिया की ‘‘मन महल की देहरी पर स्नेह ,प्रेम के दीप जलाना है, सुख शांति और समृद्धि वाला हो देश हमारा यही भावना भाना है, खूब जगमगाए रोशनी से अपने घरों को  अब अंधियारी झोपड़ी में कर उजाला, भूखो  को भोजन कराना है।
                                  इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र दोशी ,अनिल जैन, दीपक भूता एवं राजकुमार गोधा अजीत जैन बंडी ने भी दीपावली पर्व एवम नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी रोचक धार्मिक तंबोला गेम श्रीमती सीमा जैन एवं राजकुमारी जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया।  अंत मे ग्रुप के महिलाओ एवम पुरुष सदस्यों द्वारा बहुत ही सुन्दर डांडिया नृत्य किया गया  । कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष श्री महावीर कोटड़ीया द्वारा किया गया आभार विनोद सिंहल ने माना।

Related Articles

Back to top button