प्रदेश

शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय पर कांग्रेसजनो ने उल्लास व्यक्त किया, भव्य आतिशबाजी के साथ बालाजी मंदिर पर प्रसादी वितरित की

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १३ मई ;अभी तक;  कर्नाटक विधानसभा में भाजपा की नफरत की राजनिति पर कांग्रेस की विकासवादी दृष्टीकोण को समर्थन देकर प्रचंड विजय बनाने पर शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा गांधी चौराहा मंदसौर पर भव्य आतिशबाजी कर हर्ष प्रकट किया। कर्नाटक चुनाव में बजरंगबली के राजनैतिक उपयोग के बावजुद कांग्रेेस के प्रति भारी समर्थन देने पर कांग्रेस परिवार द्वारा बालाजी स्वरूप के साथ नृत्य करते हुये नेहरू बस स्टेण्ड स्थित बालाजी मंदिर पर आतिशबाजी करते हुये प्रसादी का वितरण किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जैन, पूर्व विधायक श्री नवकृष्ण पाटील, पूर्व विधायक श्रीमती पुष्पा भारतीय, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेन्द्रसिंह तोमर, जिला कांग्रेस संगठन मंत्री श्री राजेश रघुवंशी, युवा काग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सोमिल नाहटा, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि श्री मनजीतसिंह टूटेजा, सहित बडी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनो ने कर्नाटक विजय को ऐतिहासिक बताते हुये इसे परिवर्तन की शुरूआत बताया। इस दौरान कांग्रेसजनो ने गांधी चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
                                   इस अवसर पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्री सलीम खान, पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, जिला पंचायत सदस्य श्री भोपालसिंह सोलंकी, श्री दीपकसिंह चौहान, नपा नेताप्रतिपक्ष रफत पयामी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपल संचेती, एनएसयुआई जिलाध्यक्ष श्री सुनिल बसेर, मंडलम अध्यक्षगण श्री दशरथसिंह राठोड, श्री रमेश ब्रिजवानी, श्री अजय सोनी, श्री वकार खान, श्री विश्वनाथ सोनी, श्री पंकज जोशी, श्री शुभम कामराज, श्री राजनारायण लाड, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती बबीतासिंह तोमर, श्रीमती अंजु तिवारी, श्रीमती अनिता भदोरिया, श्रीमती वर्षा सांखला, श्री सुरेन्द्र कुमावत, श्री वहीद जैदी, श्री निर्मल बसेर, श्री सम्यंक जैन चौधरी, श्री सादीक गोरी, श्री योगेन्द्र गौड, श्री विश्वास दु बे, श्री आदर्श जोशी, श्री संजय नाहर, श्रीद पांडेय, श्री मुस्तफा कापडिया, श्री मुस्तफा घडीयाली, श्री शेलेन्द्र जोशी, श्री मोहम्मद हुसैन रिसालदार, श्री आदित्य पाटील, श्री हेमंत शर्मा, श्री विनोद शर्मा, श्री  प्रवीण मांगरिया, राकेश सेन सम्राट, पार्षद श्री तरूण शर्मा, श्री कमलेश जैन, श्री निर्विकार रातडिया, श्री प्रमोद भवालकर,  श्री असगर भाई, श्री निर्विकार रातडिया, श्री जितेन्द्र सोपरा, श्री कमलेश सोनी, श्री नोंदराम गुर्जर, श्री ईश्वरलाल धाकड, श्री अजय मारू, श्री शेलेन्द्रगिरी गोस्वामी, श्री हाजी रशीद सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button